Aaj Ka Panchang: 6 जनवरी, शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से दोपहर 12:32  तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग बनाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है। योग भी इनमें से एक है। कुल 27 योग बताए गए हैं, इनमें से कुछ शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं- विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाकंभरी जयंती आज
आज (6 जनवरी, शुक्रवार) पौष मास की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। देवी शाकंभरी दुर्गा का ही स्वरूप है। इस दिन से माघ मेले की शुरूआत भी होती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार पौष मास की पूर्णिमा पर स्नान, दान का विशेष महत्व है। 

6 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 Januray 2023)
6 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन शाकंभरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा और सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाएगी। पौष पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान और जरूरतमंदों का दान करने का विशेष महत्व है। शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:12 से दोपहर 12:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

6 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- विष्टि और बव
अभिजीत मुहूर्त- 12:10 PM – 12:53 PM
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Jan 06 5:21 PM
चन्द्रास्त - Jan 07 7:31 AM

6 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:12 PM – 4:31 PM
कुलिक - 8:33 AM – 9:52 AM
दुर्मुहूर्त - 09:21 AM – 10:03 AM, 12:53 PM – 01:36 PM
वर्ज्यम् - 01:41 PM – 03:28 PM

ये भी पढ़ें

Astrology And Bad Habits: अगर आप भी चलते हैं ऐसे तो हो जाएं सावधान, बर्बाद कर सकती हैं आपको ये आदत

Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।