हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 6 मार्च 2022, रविवार (Panchang March 6, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
6 मार्च, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। 

शुभ योग और मुहूर्त
6 मार्च, रविवार को सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। रविवार को अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:12 से 06:00 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.14 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल रात 08.14 से 09.56 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
6 मार्च, रविवार को राहूकाल शाम 05:01 से दोपहर 02:05 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 12.38 से 02:05 तक, कुलिक दोपहर 03:33 से शाम 05:01 तक, दुर्मुहूर्त शाम 04:54 से 05:41 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
6 मार्च, रविवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। इस दिन बुध ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।