हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 7 फरवरी 2022, सोमवार (Panchang February 7, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज की तिथि और पर्व
7 फरवरी, रविवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसे शीतला षष्ठी कहते हैं।

शुभ योग और मुहूर्त
7 फरवरी, सोमवार को सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.59 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और बाद में भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:31 से 06:19 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 01:02 तक रहेगा। अमृत काल सुबह 11:14 से दोपहर 12:57 तक रहेगा। अभिजीत और अमृत काल में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
7 फरवरी, सोमवार को राहूकाल सुबह 08:30 से 09:54 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 11.17 से 12:40 तक, कुलिक दोपहर 02:04 से 03:27 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 01:02 से 01:47 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
7 फरवरी, सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने पर दिशाशूल लगता है। इस दिन दर्पण देखकर और दूध पीकर यात्रा करें।