हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 7 जनवरी 2022, शुक्रवार (Panchang January 7, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
7 जनवरी, गुरुवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन स्कंद षष्ठी का व्रत किया जाएगा। इस दिन पंचमी तिथि सुबह 11.10 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि 8 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 10.43 तक रहेगी।

शुभ योग और मुहूर्त
7 जनवरी, शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र सुबह 06.20 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र 8 जनवरी, शनिवार की सुबह 7.10 तक रहेगा। शुक्रवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 7 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 से 12.54 तक रहेगा। अमृत काल रात 10:20 से 11:56 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
7 जनवरी, शुक्रवार को राहूकाल सुबह 11:13 से दोपहर 12:33 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.12 से 04:32 तक, कुलिक सुबह 08:33 से 09:53 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:21 से 10:04 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
7 जनवरी, शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ खाकर अथवा दूध पीकर सफर पर निकलें।