Aaj Ka Panchang: 7 जनवरी, शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:53 से 11:13 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्र 27 होते हैं। ये 27 नक्षत्र ही दक्ष प्रजापति की पुत्रियां मानी गई हैं, जिनका विवाह चंद्रमा के साथ हुआ था। इन सभी नक्षत्रों में पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इसलिए इस नक्षत्र का विशेष महत्व है। पंचांग बनाते समय नक्षत्रों की गणना भी विशेष रूप से की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 Januray 2023)
7 जनवरी 2023, दिन शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन भर रहेगी। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:53 से 11:13 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध (वक्री) धनु राशि में, शुक्र और शनि मकर राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

7 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:52 PM
चन्द्रोदय - Jan 07 6:14 PM
चन्द्रास्त - Jan 08 8:16 AM
अभिजीत मुहूर्त- 12:11 PM – 12:54 PM

7 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:52 PM – 3:12 PM
कुलिक - 7:13 AM – 8:33 AM
दुर्मुहूर्त - 08:38 AM – 09:21 AM
वर्ज्यम् - 12:07 PM – 01:55 PM


ये भी पढ़ें-

इस देवी मंदिर को नारियलों से होती है 40 करोड़ की सालाना आय, कहां से आते हैं इतने नारियल?


Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।