हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 8 जनवरी 2022, शनिवार (Panchang January 8, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
8 जनवरी, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन षष्ठी तिथि सुबह 10.43 तक रहेगी। इसके सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो 9 जनवरी सुबह 11.09 तक रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
8 जनवरी, शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 06.10 से 9 जनवरी, रविवार 07.10 तक रहेगा। शनिवार को पूरे दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 8 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:37 से 06:25 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 से 12.54 तक रहेगा। अमृत काल रात 02:12 से 03:51 तक रहेगा। अमृत काल और अभिजीत मुहूर्त में शुभ काम किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
8 जनवरी, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:53 से 11:13 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 01.53 से 03:13 तक, कुलिक सुबह 07:13 से 08:33 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:39 से 09:21 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल यानी समय है। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। 

ग्रहों की स्थिति
8 जनवरी, शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो उड़द या अदरक खाकर यात्रा पर जाएं।