हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

उज्जैन. पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 8 मार्च 2022, मंगलवार (Panchang March 8, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व
8 मार्च, मंगलवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभ योग और मुहूर्त
8 मार्च, मंगलवार को सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:10 से 05:58 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.14 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल इस दिन नहीं है। अभिजीत मुहूर्त में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय
8 मार्च, मंगलवार को राहूकाल दोपहर 03:33 से शाम 05:01 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.42 से 11:09 तक, कुलिक दोपहर 12:37 से 02:05 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:06 से 09:53 तक और वर्ज्यम शाम 07.13 से रात 08.59 रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति
8 मार्च, मंगलवार को दोपहर लगभग 1.28 पर चंद्रमा मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा
मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।