हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली की बनावट, रेखाएं और उनसे बनने वाले कुछ निशान यानी छोटी-छोटी रेखाओं से बनने वाली आकृतियां भी भविष्य में होने वाले बदलाव की ओर इशारा करती हैं। 

उज्जैन. इन रेखाओं और खास निशान को देखकर पता किया जा सकता है कि भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। हस्तरेखा के अनुसार ऐसे पता करें आर्थिक स्थिति के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा सही गोलाई में हो। मस्तिष्क रेखा दो भागों में बंटी हुई हो। हथेली में त्रिकोण का चिह्न बना हो, ऐसे तीनों लक्षण हथेली पर एक साथ होते हैं तो ऐसे लोगों को धन लाभ होता है। ऐसी हथेली वाले लोगों को समय-समय पर अचानक धन लाभ मिल सकता है।

2. भाग्यरेखा हथेली के अंतिम स्थान से यानी मणिबंध से शुरू हो रही हो और शनि पर्वत तक पंहुच रही हो। साथ ही, भाग्य रेखा पर किसी प्रकार के अशुभ निशान न हो तो व्यक्ति व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर सकता है। व्यवसाय से धन लाभ होने के योग बनते हैं।

3. अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी और फैली हुई हो। उंगलियां कोमल और नरम हों। ऐसी हथेली होने से व्यक्ति के धनवान होने का योग बनते हैं।

4. हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास से दो या इससे अधिक खड़ी रेखाएं हों तो व्यक्ति को धन और सुख मिलता है।

5. शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो। जीवन रेखा सही तरीके से घुमावदार हो तो ये योग धन लाभ के लिए शुभ रहता है।