हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि गाय की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है।

उज्जैन. शकुन शास्त्र में गाय से जुड़े अनेक शकुन व अपशकुनों के बारे में भी बताया गया है। गाय से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुन इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. कहीं जाते समय गाय रोती दिखाई दे तो यात्रा में कुछ अनहोनी होने की आशंका रहती है।
2. जब गाय के ऊपर अत्यधिक मक्खियां बैठने लगे तो समझना चाहिए कि अच्छी बारिश होने वाली है।
3. सफर पर जाते समय गाय रंभाती हुई दिखाई दे तो यात्रा में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
4. सफर करते समय बाईं ओर से गाय का स्वर सुनाई दे तो शुभ रहता है, रात में गाय हुंकार भरे तो यह भी शुभ शकुन माना जाता है।
5. जिसे गाय अपने खुरों से जमीन खुरचती दिखाई दे, भविष्य में उसे रोग होने की संभावना रहती है।
6. यात्री को अपने बछड़े से मिलने के लिए उतावली गाय रंभाती हुई दिखे तो सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।