विवाह के लिए लड़की देखने जाने वाले लड़के अक्सर अपने लिए जीवन साथी की तलाश करते वक्त रंग-रूप और हाइट में उलझकर रह जाते हैं।

उज्जैन. जीवन साथी की तलाश कर ही रहे हैं, तो उनकी उंगलियों पर भी एक नज़र जरूर डाल लें। क्योंकि यही उंगलियां आपकी जीवन संगिनी के साथ आपके भविष्य के बारे में बताएंगी। समुद्र शास्त्र के अनुसार जानिए उंगलियों में कैसे छिपा है आपके दांपत्य जीवन की खुशहाली का राज-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जिन लड़कियों की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं, ऐसी महिलाएं अपने और अपने पति के लिए बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती हैं।
2. चिकनी, सीधी और गांठ रहित उंगलियों का मतलब है कि ऐसी महिलाएं वैवाहिक जीवन के लिए अति उत्तम हैं।
3. उंगली के आगे का हिस्सा पतला हो और सभी पोर एक समान हो तो इसे भी वैवाहिक सुख-शांति की नजर से बेहतर माना गया है।
4. जिन महिलाओं की उंगलियां छोटी होती हैं, वे जरूरत से ज्यादा खर्चीली होती हैं। ऐसी महिलाओं का भविष्य काफी कठिनाइयों से भरा होता है।
5. दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़ने पर यदि उनके बीच खाली जगह दिख रही हो तो ऐसी लड़की मध्यम सुख देने वाली होती है।
6. लड़कियों की उंगलियों में तीन पर्व (पौर) का होना भाग्यशाली होता है, ऐसी लड़कियां अपने जीवन में हर सुख प्राप्त करती हैं।
7. जिस लड़की की उंगलियों में चार पर्व हों, उंगलियां छोटी व मांस कम हो तो वे अपने पति व स्वयं के लिए भाग्यशाली नहीं होतीं।
8. जिस लड़की की हथेली के पीछे बाल होते हैं उसे व उसके पति को वैवाहिक जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।