हिंदू धर्म में नेचर और फ्यूचर जानने की कई विधाएं प्रचलित हैं। समुद्र शास्त्र भी इनमें से एक है। ऐसी मान्यता है कि समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की थी, लेकिन किसी कारण वश उन्होंने इसे समुद्र में फेंक दिया था। 

उज्जैन. समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों को देखकर उसके भूत-भविष्य और वर्तमान के बारे में आंकलन किया जाता है। समुद्र शास्त्र में कुछ ऐसी लड़कियों (Lucky Girls According to Samudra Shastra) के बारे में बताया गया है जो खुद तो भाग्यशाली होती ही हैं, साथ ही जिनके इनका विवाह होता है उनकी किस्मत भी चमका देती हैं। आगे जानिए समुद्र शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियों के शुभ चिह्नों के बारे में खास बातें…

1. समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिस लड़की की भौहें यानी आईब्रो एक दूसरे से मिलती न हो और धनुष के समान झुकी हुई हो, वो बहुत ही किस्मत वाली होती हैं।

2. जिन लड़कियों के कान हल्की लाल‌िमा ल‌िए हों वो भी अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती है।

3. जिन लड़कियों की नाभि यानी बेली बटन सामान्य से थोड़ी गहरी हो वो जहां भी जाती है उस घर को सुख-समृद्धि से भर देती है।

4. जिन लड़कियों के पैर का तलवा चिकना, मांसल और शुभ चिह्नों से युक्त हो उन्हें अपने जीवन में हर खुशी मिलती है। 

5. जिन लड़कियों के हाथों की अंगुलियां लंबी, सुंदर, गोल और पतली हों वो विवाह के बाद अपने परिवार के लिए लकी साबित होती है।

6. जिस लड़की की हथेली कोमल, हल्की सी लाल, साफ और हथेली के बीच का भाग उठा हुआ हो और शुभ रेखाओं से युक्त हो तो इनके पास काफी पैसा होता है।

7. अगर किसी लड़की के नाक के अगले भाग पर लाल मस्से का न‌िशान होता है वह अपने जीवन में सभी सुख पाती है।

8. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाभि यानी बेली बटन के नीचे तिल होना एक भाग्यशाली लड़की की पहचान होती है। ऐसी लड़कियां अपने परिवार के लिए लकी साबित होती हैं।

9. समुद्र शास्त्र की मानें तो लाल जीभ वाली लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती है।

10. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चौड़े मस्तक वाली लड़कियां सौभाग्यवती होती हैं यानी ये जिस घर भी जाती हैं, वहां कभी धन की कमी नहीं होती।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2022: सावन में शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं दूध? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप भी


Sawan 2022: सावन में राशि अनुसार करें ये उपाय, बिगड़ी किस्मत भी देने लगेगी साथ

Sawan 2022: सावन में लगाएं ये 5 खास पौधे, हो जाएंगे मालामाल

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred