इस महीने राहु-केतु के साथ-साथ गुरू और शनि भी अपनी राशि नहीं बदलेंगे। इन ग्रहों के अलावा अन्य सभी ग्रह अपनी राशि बदल देंगे। आईए जानते हैं सितंबर के महीने में कौन सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा।  

उज्जैन. साल 2019 का नवां महीना शुरू हो गया है। इस महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। शनि ग्रह अपनी राशि नहीं बदलेगा, लेकिन वक्री से मार्गी हो जाएगा। इस महीने राहु-केतु के साथ-साथ गुरू और शनि भी अपनी राशि नहीं बदलेंगे। इन ग्रहों के अलावा अन्य सभी ग्रह अपनी राशि बदल देंगे। आईए जानते हैं सितंबर के महीने में कौन सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूर्य- महीने की शुरुआत में यह ग्रह सिंह राशि में रहेगा, जबकि 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा।
चंद्र- इस महीने चंद्र लगभग हर ढाई दिन में अपनी राशि बदलेगा। महीने की शुरुआत कन्या राशि से करने वाला चंद्र 2 सितंबर को तुला और 4 सितंबर को वृश्चिक में प्रवेश करेगा।
मंगल- माह की शुरुआत सिंह राशि से करने वाला मंगल 24 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेगा।
बुध- ये ग्रह माह की शुरुआत में सिंह राशि में है। 10 तारीख को बुध कन्या में प्रवेश करेगा, जबकि 29 सितंबर को तुला राशि में जाएगा।
गुरु- ये ग्रह पूरे महीने वृश्चिक राशि में ही मार्गी रहेगा।
शुक्र- 9 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इससे पहले शुक्र सिंह राशि में रहेगा।
शनि- शनि इस महीने धनु राशि में वक्री है। 18 सितंबर को शनि चाल बदलेगा और वक्री से मार्गी हो जाएगा। 
राहु- केतु- ये दोनों ग्रह हमेशा ही वक्री रहते हैं। इस महीने भी राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में शनि के साथ रहेगा।