Masik Shivratri Vrat 2023: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महीने में कई व्रत-त्योहार किए जाते हैं। शिव चतुर्दशी व्रत भी इनमें से एक है। ये व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। इस मासिक शिवरात्रि व्रत भी कहते हैं। 

उज्जैन. हिंदू धर्म में भगवान शिव को संहार का देवता माना जाता है यानी जब भी भगवान शिव की तीसरी आंख खुलेगी और वे तांडव नृत्य करेंगे, तब पूरी सृष्टि का विनाश हो जाएगा। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महीने में कई विशेष व्रत-उपवास किए जाते हैं। शिव चतुर्दशी व्रत भी इनमें से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ये व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को किया जाता है। इसे मासिक शिवरात्रि व्रत (Masik Shivratri Vrat 2023) भी कहा जाता है। शैव धर्म को मानने वाले ये व्रत विशेष रूप से करते हैं। आगे जानिए इस व्रत का महत्व और साल 2023 में ये व्रत कब-कब किया जाएगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों खास है शिव चतुर्दशी व्रत?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। वहीं एक मान्यता ये भी है कि इसी तिथि पर शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए चतुर्दशी तिथि को शिवजी से जोड़कर देखा जाता है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।


जानें साल 2023 में कब-कब किया जाएगा शिव चतुर्दशी व्रत (Masik Shivratri 2023 List)

- साल 2023 का पहला शिव चतुर्दशी व्रत 20 जनवरी, शुक्रवार को किया जाएगा। 
- फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व 18 फरवरी, शनिवार को रहेगा।
- चैत्र मास में शिव चतुर्दशी का व्रत 20 मार्च, सोमवार को किया जाएगा।
- वैशाख मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 18 अप्रैल, मंगलवार है। इसलिए इसी दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।
- पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत 17 मई, बुधवार को किया जाएगा।
- आषाढ़ मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत 16 जून, शुक्रवार को किया जाएगा।
- श्रावण मास भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने की मासिक शिवरात्रि भी बहुत खास मानी गई है। इस महीने में ये व्रत 15 जुलाई, शनिवार को किया जाएगा।
- इस बार श्रावण का अधिक मास रहेगा, जिसके चलते इस मास में दो बार मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। श्रावण के अधिक मास में ये व्रत 14 अगस्त को किया जाएगा।
- भाद्रपद मास की मासिक शिवरात्रि का व्रत 13 सितम्बर, बुधवार को किया जाएगा।
- अश्विन मास की मासिक शिवरात्रि 12 अक्टूबर, गुरुवार को रहेगी। इसी दिन ये व्रत किया जाएगा। 
- कार्तिक मास में मासिक शिवरात्रि का पर्व 11 नवम्बर, शनिवार को किया जाएगा।
- साल 2023 का अंतिम शिव चतुर्दशी व्रत 11 दिसम्बर, सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को होने इस व्रत का विशेष महत्व माना जाएगा।


ये भी पढ़ें-

Tarot Rashifal 2023: 78 टैरो कार्ड्स में छिपा है सभी का भविष्य, जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023?

Ank Rashifal 2023: किस अंक वाले के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक अंक राशिफल से

Yearly Horoscope 2023: मेष से लेकर मीन तक, किस राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023? जानें वार्षिक राशिफल से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।