30 अप्रैल, शुक्रवार से बुध ग्रह राशि बदलकर मेष से वृष में आ चुका है, जो 25 मई तक इसी राशि में रहेगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव होने से 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। वहीं, मिथुन, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा 4 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

उज्जैन. 30 अप्रैल, शुक्रवार से बुध ग्रह राशि बदलकर मेष से वृष में आ चुका है, जो 25 मई तक इसी राशि में रहेगा। इस ग्रह की चाल में बदलाव होने से 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। वहीं, मिथुन, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा 4 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राशियों के लिए शुभ

वृष राशि में बुध के आ जाने से मेष, कर्क, सिंह, तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

इन राशियों के लिए सामान्य

बुध के राशि परिवर्तन से वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

इन राशियों को रहना होगा संभलकर

वृष राशि में बुध के आने से मिथुन, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।