22 सितंबर, से बुध ग्रह (Mercury) तुला राशि में आ चुका है। 27 सितंबर से ये ग्रह वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। इस राशि में शुक्र पहले से ही है। जिससे अब टेढ़ी चाल से चलने वाले बुध और शुक्र की युति बन रही है।

उज्जैन. बुध के वक्री होने से और शुक्र से युति बनने पर देश में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक बदलाव दिखेंगे। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध के वक्री (Mercury changed zodiac) होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। कई लोगों की इनकम बढ़ सकती है। रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। व्यापारी गतिविधियां में सुधार होगा। कामकाज में तेजी आएगी और लोगों को बुद्धि की वजह से फायदा भी मिलेगा। राजनीति में बुद्धिमान लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। धैर्य और संयम में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इन 5 राशियों के लिए शुभ
तुला राशि में बुध के आ जाने से वृष, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन 3 के लिए अशुभ
तुला राशि में बुध के आने से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

इन 4 के लिए सामान्य
बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

बुध ग्रह परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

बुध और शुक्र के एक ही राशि में होने से बना लक्ष्मी नारायण योग, बिजनेस में आ सकती है तेजी

Astrology: बुध के तुला राशि में जाने से इन 4 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Astrology: 22 सितंबर को बुध बदलेगा राशि, तुला में करेगा प्रवेश, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?