28 जनवरी तक 3 खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं, जिसका असर देश के मौसम और राजनीतिक परिदृश्य में देखने को मिलेगा। 23 जनवरी को गुरु, 24 को शनि और 28 जनवरी को शुक्र ग्रह चंद्रमा के नजदीक जीरो डिग्री पर आ जाएंगे।

उज्जैन. हर ग्रह 6 से 7 घंटे तक इस स्थिति में रहेगा। जीवाजी वेधशाला उज्जैन के ऑब्जर्वर भरत तिवारी के अनुसार, खगोलीय भाषा में इसे कंजेक्शन या युति कहा जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब कौन-सा ग्रह होगा चंद्रमा के पास
- 23 जनवरी को दोपहर 2.45 पर बृहस्पति चंद्रमा के करीब होगा। इसे पश्चिम दिशा में देखा जा सकेगा।
- 24 जनवरी को चंद्रमा के पास शनि के आ जाने से पृथ्वी, चंद्रमा और शनि तीनों एक लाइन में रहेंगे। ये स्थिति दोपहर 2.08 पर बनेगी। शनि को पश्चिम दिशा में चंद्रमा के पास देखा पाएंगे।
- 28 जनवरी को शाम 7.28 पर शुक्र, चंद्रमा के पास आ जाएगा। इसे उत्तर दिशा में चंद्रमा के पास देख सकेंगे।

मौसम में होंगे अचानक बदलाव
इन खगोलीय घटनाओं के कारण मौसम में अचानक बदलाव आएगा। दिन में मौसम में गर्माहट बढ़ेगी। रात में ठंड ज्यादा रहेगी। देश के कुछ हिस्सों में अचानक बारिश होने की भी संभावना है। कोहरा भी बढ़ सकता है। कुछ देशों में कोई प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है। देश की सीमाओं पर भी भौगोलिक और प्राकृतिक बदलाव होने की संभावना है।

हो सकते हैं बड़े राजनीतिक बदलाव
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार इन दिनों में चंद्रमा बृहस्पति के साथ गजकेसरी योग और शनि के साथ विषयोग बनाएगा। इस 1 शुभ और 1 अशुभ ग्रह के प्रभाव से देश में आने वाले दिनों में बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेंगे। देश की सीमाओं से जुड़े बड़े फैसले भी हो सकते हैं।