इस साल फरवरी 29 दिन की रहेगी। इस महीने की शुरुआत शनिवार से हुई है वहीं महीने का आखिरी दिन भी शनिवार ही रहेगा।

उज्जैन. इस तरह पूरे महीने में 5 शनिवार आ रहे हैं। इससे पहले ऐसा संयोग 1992 में बना था, तब भी फरवरी 29 दिनों की थी और उस महीने में 5 शनिवार थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहु, चंद्रमा और शनि से प्रभावित रहेगा ये महीना
इस महीने का अंक 2 है जिसका स्वामी चंद्रमा है। 20 फरवरी तक चलित अंक 8 होने से स्वामी शनि रहेगा। इसके साथ ही इस महीने 5 शनिवार आ रहे हैं। वहीं इस साल का अंक 4 का स्वामी राहु है। इस कारण चंद्रमा, शनि और राहु के प्रभाव से ये महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

होगी राजनीतिक उथल-पुथल
फरवरी में देश की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति में उथल-पुथल होने की संभावना है। अंको की विशेष स्थिति से गठबंधन और स्त्री अध्यक्षता वाली पार्टियों को नुकसान हो सकता है। देश की जनता के मन में एक-दूसरे के लिए मन-मुटाव बढ़ सकता है। राहु, शनि और चंद्रमा के कारण आने वाले दिनों में देश की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में बड़े बदलाव होने की संभावना है।

1992 में बना था ऐसा योग
साल 1992 में भी 29 दिन की फरवरी में 5 शनिवार का संयोग बना था। उस साल तारीख और दिनों से बनने वाले इस विशेष योग के प्रभाव से ही देश में बड़ी घटनाएं हुई थीं। उसी साल अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। जिससे देश में तनाव और जनता में आपसी विरोध भी बढ़ा था।