हस्तरेखा में बताया गया है कि व्यक्ति की हथेली में मौजूद कुछ रेखाओं को देखकर उसकी आर्थिक स्थिति को जाना जा सकता है।

उज्जैन. कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि व्यक्ति धनवान होगा। तो देखिए आपकी हथेली में ऐसी रेखाएं मौजूद हैं या नहीं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. हथेली भारी हो और उंगलियों का आधार भी बराबर है साथ ही भाग्य रेखा एक से अधिक हो तो यह संकेत है कि आपका भाग्य कई ओर से लाभ दिलाएगा।
2. भाग्य रेखा हथेली में मोटी से पतली होती जाए। जीवन रेखा गोल और शनि पर्वत ऊंचा हो तो व्यक्ति व्यवसाय में खूब धन कमाता है।
3. हथेली भारी हो और जीवन रेखा के साथ साथ मंगल रेखा चल रही हो तो ऐसे व्यक्ति को पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिलता है।
4. हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा से दूर हो और चन्द्र पर्व से एक पतली रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिले तो व्यक्ति विदेश में जाकर धनवान बनता है।
5. भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर सीधे शनि पर्वत पर जाए और सूर्य रेखा एक से अधिक हो साथ ही सूर्य और शनि की उंगली सीधी हो तो यह संकेत है कि आप काफी धनवान बनेंगे।
6. चन्द्रमा से एक रेखा निकलकर भाग्य रेखा से मिले और भाग्य रेखा पतली हो और सीधे शनि पर्वत पर खत्म हो रही है तो यह आपके करोड़पति‌ बनने का योग है।
7. विवाह रेखा गुरु पर्वत पर जाए। हाथ में मोटी रेखाओं का जाल नहीं हो और मस्तिष्क रेखा कटी फटी नहीं हो तो सुसराल के सहयोग से धनवान होने का योग बनता है।