जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू या टे है, वे सिंह राशि के होते हैं। सिंह राशि का चिह्न शेर है।

उज्जैन. सिंह राशि का स्वामी सूर्य है और इसका तत्व अग्नि है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सिंह राशि के लोगों से जुड़ी खास बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. आमतौर पर इस राशि के लोग क्रोधी स्वभाव वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है, हालांकि जल्दी शांत भी हो जाता है।
2. इस राशि के लोगों में सजावट और सुंदरता के प्रति आकर्षण रहता है।
3. सिंह राशि के लोग कल्पनाएं करने वाले होते हैं, इनकी कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है।
4. इस राशि के लोग स्वतंत्रता से रहना पसंद करते हैं, इन्हें किसी भी प्रकार का बंधन अच्छा नहीं लगता।
5. ये लोग पित्त और वायु विकार से परेशान रहते हैं।
6. इन्हें खाने की रसीली चीजें पसंद होती हैं। भोजन करना और घूमना इनके प्रिय काम हैं।
7. ये लोग साहसी होते हैं। समय आने पर इस राशि के लोग बड़े-बड़े जोखिम भी ले सकते हैं।
8. जीवन साथी के प्रति वफादार रहते हैं और अपने निजी जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल बर्दाश्त नहीं करते हैं।
9. ये लोग मेहनती होते हैं, लेकिन कभी-कभी इन पर आलस्य हावी हो जाता है। भाग्य के सहयोग से ये लोग अपनी मेहनत से ज्यादा लाभ भी प्राप्त करते हैं।
10. सिंह राशि के लोगों को सूर्य की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। सूर्य को रोज सुबह जल चढ़ाना चाहिए।