तुला राशि वाले लोगों के नाम का पहला अक्षर रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते होता है। तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है।

उज्जैन. तुला राशि वाले लोगों जन्म नक्षत्र, चित्रा, स्वाती या विशाखा हो सकता है। इसलिए इस राशि के लोगों पर मंगल, राहु, बृहस्पति और शुक्र का ज्यादा प्रभाव रहता है। इस वजह से तुला राशि वाले लोग सतर्क, आकर्षक और संतुलित तो रहते हैं, लेकिन लापरवाह और स्वार्थी भी होते हैं। इसके साथ ही ये लोग जल्दबाजी में फैसले लेते है और दुविधा में भी फंसे रहते हैं। 12 राशियों में तुला सातवें नंबर की राशि है। तुला राशि का साइन यानी चिन्ह तराजू है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तुला राशि वाले लोगों की खास बातें और अच्छी-बुरी आदतें
- तुला राशि वाले लोगों की आवाज में मिठास होती है और चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान रहती है। साहित्य क्षेत्र से जुड़े रहते हैं।
- ये लोग व्यावहारिक होते हैं और इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। नई-नई जगहों पर घूमना इन्हें अच्छा लगता है।
- तुला राशि के अधिकतर लोग सामान्य कद-काठी वाले होते हैं। जीवन में आगे बढ़ते रहना पसंद करते हैं।
- तुला राशि की स्त्रियों का स्वभाव खुशमिजाज होता है। बुद्धि वाले काम करने में इनकी अधिक रुचि होती है।
- तुला राशि के लोग सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आंखों में चमक और चेहरे पर प्रसन्नता झलकती है।
- इस राशि के लोग ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं। ये एक अच्छे जीवन साथी बनते हैं।
- ये लोग किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है।
- तुला राशि के बच्चे संस्कारी होते हैं और बड़ों का आदर-सम्मान करते हैं। खेलकूद और कला के क्षेत्र में इनकी ज्यादा रुचि रहती है।
- आमतौर पर इस राशि के लोगों को कफ से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
- इस राशि के लोगों को घर की साज-सज्जा करना पसंद होता है। खुद को सुंदर दिखाने का शौक रखते हैं। इन्हें बच्चों से विशेष लगाव रहता है।