जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू है, उनकी राशि वृश्चिक होती है।

उज्जैन. ये राशि चक्र की आठवीं राशि है, इसका चिह्न बिच्छू है और ये जलतत्व की राशि है। इसका स्वामी मंगल है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए वृश्चिक राशि के लोगों की खास बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. इस राशि के लोग आकर्षक कद-काठी के होते हैं। अगर मंगल की स्थिति कमजोर है तो रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं।
2. अगर इस राशि के लोगों की कुंडली में चंद्र कमजोर हो तो इन्हें एलर्जी भी हो सकती है।
3. वृश्चिक राशि वालों में दूसरों को आकर्षित करने की अच्छी क्षमता होती है। इस राशि के लोग बहादुर और भावुक होते हैं।
4. इस राशि के लोग शक्तिशाली और साहसी होते हैं। इनमें शारीरिक और मानसिक शक्ति काफी अधिक होती है।
5. इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं है, इसलिए कोई इन्हें धोखा नहीं दे सकता।
6. इस राशि के लोग हमेशा साफ-सुथरी और सही सलाह देने में विश्वास रखते हैं।
7. ये लोग दूसरों के विचारों का विरोध करते हैं। इस वजह से आसानी से सभी के साथ घुलते-मिलते नहीं हैं।
8. वृश्चिक राशि के लोग विविधता की तलाश में रहते हैं। कम बोलते हैं, लेकिन अपनी वाणी से सभी को प्रभावित कर लेते हैं।
9. इस राशि के लोग अपने जीवन साथी के प्रति वफादार होते हैं, परिवार में अपनी जिम्मेदारियां बहुत अच्छी तरह निभाते हैं।
10. ये अति महत्वाकांक्षी और जिद्दी होते हैं। अपने रास्ते चलते हैं, दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते। धन संबंधी कामों में लक्ष्य हासिल करते हैं।