24 जनवरी, शुक्रवार से शनि राशि परिवर्तन कर मकर राशि में आ चुके हैं। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। मकर शनि के स्वामित्व वाली राशि है।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्य पिता हैं और शनि पुत्र, लेकिन ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पं गणेश मिश्रा के अनुसार सूर्य और शनि का एक ही राशि में होना शुभ नहीं माना जाता। सूर्य 13 फरवरी को राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में जाएंगे। 24 जनवरी से 13 फरवरी तक सूर्य-शनि की युति का कुछ ऐसा असर रहेगा 12 राशियों पर

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष- पारिवारिक रूप से समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत को लेकर खास सावधानी बरतें। 

मिथुन- ढय्या शुरू होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के आसार हैं। करियर की दृष्टि से 13 फरवरी तक का समय निराशाजनक। 

कर्क- जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। शनि आपके लिए शुभ रहने वाले हैं।

सिंह- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या- माता-पिता की सेहत खराब रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

तुला- ढैया शुरू होगा। स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अचानक से दुखों का सामना करना पड़ेगा। सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक- माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। पेट संबंधित रोग परेशान कर सकते है।

धनु- साढ़े साती का अंतिम चरण। कड़ी मेहनत पर धन लाभ होगा। जीवनसाथी की सेहत काफी बिगड़ सकती है।

मकर- साढ़े साती का दूसरा चरण। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। नये लव रिलेशन बनाने से बचे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ- साढ़े साती का पहला चरण। आर्थिक मोर्चे पर सफलता। शत्रु परेशान करेंगे।

मीन- पढ़ाई में परेशानी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी।