16 अप्रैल, शुक्रवार से बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ चुका है। ये ग्रह 4 मई तक इसी राशि में रहेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है।

उज्जैन. सूर्य और बुध के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने से 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। वहीं, वृष और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा 5 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए शुभ

मेष राशि में बुध के आ जाने से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि के लिए सामान्य

बुध के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

वृष, कन्या और मकर राशि के लिए अशुभ

बुध के मेष राशि में आ जाने से वृष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।