जून 2020 में चंद्र के अलावा तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शनि, राहु-केतु राशि नहीं बदलेंगे और बुध मार्गी से वक्री होगा। शुक्र वक्री से मार्गी होगा।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार ग्रहों की दशा बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होता है। ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए उनसे संबंधित पूजन कर्म करते रहना चाहिए। जानिए जून माह में ग्रहों की दशा कैसी रहेगी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूर्य- ग्रहों का राजा सूर्य अभी वृष राशि में है। ये ग्रह 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
चंद्र- चंद्र 2 जून को तुला में आ गया है। 4 जून की दोपहर में ये ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद करीब हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।
मंगल- माह की शुरुआत में मंगल कुंभ राशि में है। 18 जून को ये ग्रह मीन राशि में जाएगा।
बुध- अभी ये ग्रह मिथुन राशि में स्थित है। 18 जून बुध वक्री हो जाएगा।
गुरु- देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में वक्री है। 29 जून को ये ग्रह वक्री रहते हुए धनु राशि में चला जाएगा।
शुक्र- ये ग्रह अभी वक्री है। 25 जून को ये ग्रह मार्गी हो जाएगा।
शनि और राहु-केतु- शनि मकर राशि में वक्री रहेगा। राहु मिथुन में और केतु धनु राशि में रहेगा।