6 नवंबर, शुक्रवार की रात से सूर्य नक्षत्र बदलकर स्वाती से विशाखा में प्रवेश करेगा। सूर्य 19 नवंबर तक इसी नक्षत्र में रहेगा। इंद्र और अग्नि इस नक्षत्र के स्वामी हैं। सूर्य के नक्षत्र बदलने से देश में आर्थिक, भौगोलिक, राजनैतिक और प्रशासनिक बदलाव भी होंगे।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र बदलने से देश में आर्थिक, भौगोलिक, राजनैतिक और प्रशासनिक बदलाव भी होंगे। सूर्य का शुभ असर 3 राशियों पर रहेगा। धनु सहित 4 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा और अन्य 5 राशियों को संभलकर रहना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूर्य के कारण देश में आर्थिक और मौसमी बदलाव
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन होने से मौसमी बदलाव भी होंगे। कई जगहों पर ठंड बढ़ेगी। देश के उत्तरी हिस्सों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। सूर्य के प्रभाव से देश की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। विशाखा नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में उपद्रव होने की आशंका है। रस, चावल, सूत, अफीम और चांदी की कीमत बढ़ने की संभावना है।

मकर सहित 3 राशियों के लिए शुभ
वृष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी। जॉब और बिजनेस में तरक्की के भी योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। कोई बड़ा पद भी मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु सहित 4 राशियों के लिए सामान्य समय
मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। काम पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। पैसा आएगा लेकिन टिकेगा नहीं। खर्चा बढ़ सकता है। तनाव भी रहेगा। आसपास के लोगों से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला सहित 5 राशियों के लिए अशुभ
मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। तनाव और उलझनें बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। आलस्य बढ़ेगा। काम टालने लगेंगे। कर्जा लेने से बचें। कामकाज में जल्दबाजी करने से भी बचें।