ज्योतिष में राशि चक्र की दूसरी राशि है वृष और इसका चिह्न बैल है। बैल स्वभाव से ही अधिक परिश्रमी होता है, वह शांत रहता है, लेकिन क्रोध आने पर वह उग्र रूप धारण कर लेता है, यही स्वभाव वृष राशि के लोगों का भी होता है। 

उज्जैन. वृष राशि वालों का क्रोध आसानी से शांत नहीं होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए वृष राशि के लोगों की 10 खास बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के अन्तर्गत कृत्तिका नक्षत्र के तीन चरण, रोहिणी के चारों चरण और मृगशिरा के प्रथम दो चरण आते हैं।
2. ये लोग जिस काम को शुरू करते हैं, उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
3. इस राशि के लोगों के जीवन में पिता-पुत्र का कलह रहता है, व्यक्ति का मन सरकारी नौकरी की ओर ज्यादा रहता है।
4. ये लोग तामसिक भोजन ज्यादा पसंद करते हैं। तामसिक भोजन यानी ज्यादा मसालेदार और तेल वाले, लहसुन-प्याज, मांसाहार।
5. अगर इनकी कुंडली में गुरु अधिक बलवान है तो ये लोग ज्ञानी होते हैं। इसी कारण कभी-कभी अहम का भाव पैदा हो जाता है।
6. उच्च शिक्षा और शासकीय काम इन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
7. अगर इनकी कुंडली में केतु का बल मिल जाता है तो व्यक्ति को सरकारी नौकरी में ऊंचा पद मिल जाता है। मंगल के प्रभाव से व्यक्ति क्रोधित स्वभाव का होता है।
8. व्यक्ति की माता के जीवन में परेशानी ज्यादा होती हैं। माता की वजह से इन्हें भी परेशान होना पड़ता है।
9. ये लोग सौन्दर्य प्रेमी और कला प्रिय होते हैं। व्यक्ति कला के क्षेत्र में नाम कमाता है।
10. जीवन साथी के साथ तालमेल बनाकर चलते हैं। कोशिश करते हैं कि इनकी वजह से पार्टनर को कष्ट न हो।