क्या आप जानते हैं आपके जन्म समय के आधार पर भी आपके स्वभाव और भविष्य की बहुत सी बातें मालूम हो सकती हैं। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन में जन्मे और रात में जन्मे लोगों के स्वभाव में काफी बातें अलग-अलग होती हैं। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार रात में जन्मे लोगों के स्वभाव की खास बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जिन लोगों का जन्म रात में होता है, वे साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम भरे काम करना पसंद करते हैं।
2. ये लोग कोई भी काम शुरू करने पर उसे अधूरा नहीं छोड़ते हैं। जब तक काम पूरा नहीं होता है, ये मेहनत करते रहते हैं।
3. रात को जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव में आलस्य भी होता है। हर काम को जुनून के साथ पूरा करते है।
4. ऐसे लोग भावनाओं से नहीं, बल्कि दिमाग से काम लेते हैं। भाग्य पर नहीं, कर्म पर विश्वास करते हैं।
5. ये लोग किसी भी काम में हार नहीं मानते हैं। दूसरों पर आसानी से भरोसा नहीं कर पाते हैं। इनके इरादे बुलंद होते हैं।
6. जिन व्यक्तियों का जन्म रात के समय होता है, वे कम बोलने वाले होते हैं, लेकिन इनका मन हमेशा अशांत रहता है।
7. इनके स्वभाव में गुस्सा भी अधिक होता है यानी छोटी-छोटी बातों पर इन्हें गुस्सा आ जाता है।
8. इन लोगों को स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधान रहने की जरूरत होती है।