लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है।

उज्जैन. समुद्रशास्त्र के अनुसार लाल तिल शरीर के जिस भी अंग पर होता है वह शुभ फलदायक होता है। लेकिन काला तिल शुभ भी होता है और अशुभ भी। मस्सों का भी तिल के समान भी फल होता है। देखिए आपके शरीर पर मौजूद तिल का क्या मतलब है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के माथे के बीचो-बीच तिल होता है वह बहुत ही भाग्यवान होते हैं। इनका हमेशा इनका साथ देता है। यह जिन क्षेत्रों में प्रयास करते हैं उनमें इनको सफलता मिलती है।

2. जिस स्त्री अथवा पुरुष के होठों के दाएं तरफ तिल का निशान होता है उनका अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ता रहता है। 

3. वहीं होंठ के बाएं ओर तिल का निशान होने पर जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रहता है। इनके बीच तालमेल की कमी रहती है।

4. जिस व्यक्ति के माथे पर दाएं अथवा बाईं ओर तिल का निशान होता है वह धन तो खूब कमाते हैं लेकिन भोग विलास की चीजों में धन को खर्च कर देते हैं। इसलिए कई बार इन्हें आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

5. जिस व्यक्ति की छाती पर बायीं ओर तिल या मस्से का निशान होता है, उनकी शादी अधिक उम्र में होने की संभावना रहती है। ऐसे व्यक्ति कामुक होते
हैं। इन्हें हृदय रोग की भी आशंका रहती है।

6. जिन लोगों के कंठ पर तिल का निशान होता है उनकी आवाज अच्छी होती है। ऐसे व्यक्ति अपनी आवाज का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लोग संगीत और गायन के शौकीन होते हैं।

7. गले के पीछे तिल होना रीढ़ में तकलीफ का कारण बन सकता है।

8. बहुत से हस्त रेखा पढ़ने वाले लोग बताते हैं हथेली के अंदर तिल का होना शुभ है। और मुट्ठी बंद करने पर तिल अगर दिखाई दे तो ठीक नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। हथेली में जिस स्थान पर तिल होता वहां के ग्रहों के शुभ प्रभाव को कम कर देता है। जैसे किसी व्यक्ति के अनामिका उंगली के नीचे तिल हो तो व्यक्ति की रुचि पढ़ने लिखने में कम होती है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है।