आज के समय में लड़का-लड़की के बीच प्रेम यानी अफेयर होना आम बात है। इनमें से कुछ अफेयर शादी में बदल जाते हैं तो कुछ रिश्ते बीच में खत्म हो जाते हैं।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रेम संबंधों का टूटना यानी ब्रेकअप होना भी ग्रहों की दशा पर निर्भर करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन 3 ग्रहों की वजह से होता है ब्रेकअप
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, ब्रेकअप का कारण मुख्य से रूप से तीन ग्रह होते हैं- सूर्य, मंगल और शनि। इन तीनों ग्रहों के कारण ही व्यक्ति के ब्रेकअप होता है। इन तीनों ग्रहों में से कोई भी एक ग्रह उच्च राशि में होकर पंचम या सप्तम भाव को देखता है तो प्रेम विच्छेद यानी ब्रेकअप का योग बनता है।

ये भी हैं ब्रेकअप के कारण
1.
सूर्य, मंगल और शनि में से कोई भी एक ग्रह कुंडली के पांचवें या सातवें घर में अपनी ही राशि में हो तो भी प्रेम संबंधों में विच्छेद हो जाता है।
2. इन ग्रहों के अलावा अगर कुंडली के पांचवे और सातवें घर के स्वामी ग्रहों पर इनमें से किसी एक ग्रह की दृष्टि हो तो भी विच्छेद के योग बनते हैं।
3. शनि के प्रभाव से व्यक्ति का नेचर रूड यानी खराब होता है। इनके इसी नेचर के कारण इनका ब्रेकअप होता है।
4. सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति किसी के साथ समझौता नहीं करता। इसी वजह से इनका प्रेम संबंध अधिक समय तक नहीं टिकता।
5. मंगल के प्रभाव से व्यक्ति मनमानी करने वाला होता है, जिसके कारण इनका साथी ज्यादा दिन इनके साथ नहीं रह पाता।