वास्तु के अनुसार, घर में रहने वाले हर सदस्य को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि गलत आदतों का असर घर के ओरा मंडल पर भी पड़ता है।

उज्जैन. अगर घर के किसी भी सदस्य में ये आदतें हों तो इसका सीधा प्रभाव अन्य सदस्यों की आय व स्वास्थ्य पर पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जानिए कौन-सी हैं वो 8 आदतें, जिनका असर घर पर पड़ता है-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जिस आलमारी या तिजोरी में पैसा या कीमती सामान रखते हों, उसके पीछे या उससे सटाकर झाडू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना धन की हानि करवाता है।
2. बाथरुम और टॉयलेट के दरवाजों को अनावश्यक खुला रखने पर घर-दुकान में लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है।
3. किचन में दवाइयां रखने की आदत वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत मानी जाती है। ऐसा करने के लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
4. घर के दक्षिम दिशा में एक्वेरियम या पानी से संबंधित कोई मूर्ति या शो-पीस भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे आमदनी कम होती है और खर्च बढ़ता है।
5. घर-दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं।
6. घर में कांटे वाले, दूध निकलने वाले और विषैले पेड़-पौधे नहीं लगाना चाहिए, इससे धन और स्वास्थ्य की हानि होती है।
7. घर की दीवारों एवं फर्श पर बच्चों को पेंसिल, चॉक या कोयले से लकीरें नहीं बनाने दें, माना जाता है इससे खर्च और उधारी बढ़ती है।
8. पूजा घर कभी भी बेडरूम में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर में कलह, आर्थिक परेशानी और दूसरी कई तरह की उलझनें आती हैं।