कुछ परिवारों में आए दिन वाद-विवाद की स्थिति बनती रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।

उज्जैन. कुछ परिवारों में आए दिन वाद-विवाद की स्थिति बनती रहती है। कभी भाई-भाई में विवाद हो जाता है तो कभी पिता-पुत्र में। सास-बहू के बीच में भी आए दिन इस तरह की स्थिति बनती रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु दोषों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे परिवार में आए दिन विवाद की स्थिति बनती है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में भूलकर भी किचन या बाथरूम न बनवाएं। इससे घर के सदस्य हमेशा तनाव में रहेंगे और उनके बीच वाद-विवाद की स्थिति बनती रहेगी।

2. पति-पत्नी का कमरा कभी आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) में नहीं बनवाना चाहिए। इससे मन-मस्तिष्क में अशांति रहती है और विवाद की स्थिति बनती है।

3. शादी-शुदा व्यक्ति को घर के वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम) में नहीं सोना चाहिए, इससे लव लाइफ बोरिंग हो सकती है, इस कारण भी विवाद हो सकता है।

4. यदि घर के पश्चिम दिशा में किचन हो और दक्षिण में मेन गेट हो तो उस घर में रहने वाले लोगों के बीच मतभेद होते रहते हैं।

5. प्लॉट पर मकान बनवाते समय ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में खाली स्थान जरूर छोड़ना चाहिए। ऐसा न करने पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की संभावना बनी रहती है।