23 अक्टूबर, शुक्रवार को शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 17 नवंबर तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक शुक्र का राशि परिवर्तन वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक शुक्र का राशि परिवर्तन वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। वहीं, शुक्र के कारण मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। इन 4 राशि वालों को नुकसान के भी योग बन रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा होगा देश-दुनिया पर असर?
शुक्र के राशि बदलने से खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। समुद्री तूफान की आशंका बन रही है। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। देश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से ठंड बढ़ सकती है। सोना-चांदी और कीमती धातुओं में तेजी आ सकती है। मशीनरी समान महंगे हो सकते हैं। दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। शुक्र का राशि बदलना देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक सहित 4 राशियों के लिए अशुभ समय
शुक्र के कन्या राशि में आ जाने से मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इन 4 राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा। शुक्र के कारण इन राशि वालों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से तनाव बढ़ सकता है। विवाद होने की भी आशंका है। शुक्र के कारण सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। दौड़-भाग भी बनी रहेगी। लव लाइफ या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनचाहे खर्चे भी होने के योग बन रहे हैं। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

कुंभ सहित 8 राशियों के लिए अच्छा समय
शुक्र के राशि बदलने से वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। अपोजिट जेंडर वालों के साथ समय बीतेगा। उनसे मदद मिल सकती है। कई मामलों में फायदे वाला समय रहेगा।