ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस पर भी शनिदेव की टेढ़ी नजर पड़ती है, उस व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। उसके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती है जिससे उसे आर्थिक हानि या मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जानिए क्या होता है जब किसी पर पड़ती है शनि की टेढ़ी नजर…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. जब शनि की टेढ़ी नजर किसी पर पड़ती है तो उसे पैरों से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है या दुर्घटना हो सकती है।
2. कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जो आपसे आपकी क्षमता से अधिक काम करवाता है और आपको उस काम का श्रेय भी नहीं मिलता।
3. शनि के अशुभ होने पर लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है।
4. आपके घर के पालतू काले जानवर (जैसे- काला कुत्ता या भैंस) की मृत्यु हो सकती है।
5. बनते काम बिगड़ सकते हैं। बहुत मेहनत करने के बाद भी उसका थोड़ा ही फल मिलता है।
6. कोई झूठा आरोप लग सकता है, कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
7. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
8. कोई महंगी चीज खो सकती है या चोरी हो सकती है।