आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आंखें न सिर्फ चेहरे को सुंदरता प्रदान करती हैं बल्कि हर दिखने वाली वस्तु की सूचना भी मस्तिष्क तक पहुंचाती हैं।

उज्जैन. हम आंखों के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आंखों के कई भेद होते हैं। जिनके आधार पर उसके स्वभाव व फ्यूचर के बारे में जाना सकता है। जानिए आंखों के अनुसार, लोगों का स्वभाव-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नशीली आंखें
नशीली आंखों वाला व्यक्ति हर समय नशे में दिखता है, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। यह आंखें सामान्य से कुछ कम खुलती हैं। इसकी पुतलियों का रंग काला होता है। ऐसे लोग शातिर तथा अपनी बात मनवाने वाले होते हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है। यह लालची व शराब पीने वाले हो सकते हैं। ऐसी आंखों वाली महिला आकर्षक, अधिक बोलने वाली तथा लालची हो सकती हैं।

कमल नयन (कमल के पत्ते के समान)
समुद्र शास्त्र के अनुसार, ये आंखें आदर्श होती हैं। इसकी पुतलियों का रंग गहरा काला या भूरा होता है। कमल नयन आंखों वाले लोग समझदार, पढ़ाई करने वाले, सभी प्रकार के सुख प्राप्त करने वाले, मेहनती तथा सबका दिल जीतने वाले होते हैं। ऐसी महिलाएं मन मोहने तथा सबको आकर्षित करने वाली होती हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है।

मृगनयनी आंखें
समुद्र शास्त्र के अनुसार, ऐसी आंखें गोल व बड़ी होती हैं। ऐसी आंखें सिर्फ महिलाओं की होती है। इनका रंग भूरा या नीला होता है। ऐसी महिलाएं जीवन में जो चाहती हैं वह प्राप्त कर लेती हैं। सभी क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलती है। ऐसी आंखों वाली महिलाएं दयालु, दूसरों का दुख-दर्द समझने वाली व प्यार करने वाली व थोड़ी चंचल होती हैं।