मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेशवासियों से पूरे उत्साह और भागीदारी के साथ शामिल होने का आह्वान किया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और भारत को विश्व में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया।
मंडला प्रवास के दौरान CM मोहन यादव ने ग्वारा में हवाई पट्टी के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की घोषणा की, बम्हनी को तहसील का दर्जा दिया और रक्षाबंधन के कार्यक्रम में बहनों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन की प्रशंसा करते हुए इसे 'दूसरी आजादी' बताया है। यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख का पदभार संभाला है और छात्रों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है।
पाकिस्तान में आवासीय योजना घोटाले में ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व सैन्य अधिकारी को फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा।