Travel Packing Tips: ट्रिप पर जाने से पहले सही पैकिंग करना बेहद जरूरी है। जानिए ऐसी 5 चीजें जिन्हें ट्रैवल बैग में रखने से बचना चाहिए, ताकि आपका सफर सुरक्षित, हल्का और बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके।
ट्रैवल के दौरान सही पैकिंग न करने पर कई सारी मूसीबते सामने आती है। बैग में कई बार हम गैर जरूरी चीजें रख देते हैं, जिससे न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि ट्रेवल के दौरान सुरक्षा या जांच के दौरान भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप पैकिंग करने के दौरान ऐसी भूल कर देते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन पांच चीजों को ट्रैवल में ले जाने से बचना चाहिए।

डेली वियर ज्वेलरी पैक करना
डेली वियर में पहनी जाने वाली ज्वेलरी अक्सर महिलाएं अपने बैग में रख लेती हैं और ट्रेवल करती है। याद रखें कि आपको कभी भी ट्रेवल के दौरान गोल्ड-डायमंड ज्वेलरी नहीं पैक करनी चाहिए। ट्रेवल के दौरान न सिर्फ इनके चोरी होने का खतरा रहता है बल्कि ये पैकिंग के दौरान उलझ या खराब भी हो सकती हैं। पूरे ट्रेवल के दौरान आपका ध्यान ज्वेलरी में रखा रहेगा।
जरूरत से ज्यादा कैश
क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो जरूरत से ज्यादा पैसे लेकर ट्रेवलिंग करते हैं? सफर में बहुत ज्यादा नकदी रखना सुरक्षित नहीं होता। इसके बजाय डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या जरूरत भर का कैश साथ लेकर चलें।
बिना लेबल वाली दवाएं
कई बार जल्दबाजी में बिना लेबल वाली दवाएं पैक करने की गलती से बचें। अक्सर लोग दवा का रंग ध्यान रख मेडिसिन पैक कर लेते हैं। अगर जल्दी में आपने गलत मेडिसिन खा ली, तो ये समस्या पैदा कर सकती है। दवाओं को उनके ओरिजिनल पैक में रखें ताकि आसानी रहे।
और पढ़ें: Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
नुकीली चीजों से बनाएं दूरी
आप नुकीली चीजों जैसे कि हैंड बैगेज में कैंची, चाकू, बड़े नेल कटर, पेचकस जैसी नुकीली वस्तुएं कभी न ले जाएं। ये एयरपोर्ट सुरक्षा जांच में जब्त कर ली जाएंगी। अगर देश के बाहर जा रहे हैं, तो बैग पैक से पहले एयरलाइन नियम जरूर जान लें।
जरूरत से ज्यादा कपड़े
ट्रिप की अवधि के अनुसार ही आपको बैग में कपड़े पैक करने चाहिए। दिन के शेड्यूल के हिसाब से बैग पैक करे। ऐसा करने से अधिक कपड़े पैक नहीं होंगे।
और पढ़ें: Travel Gadgets: बैग में जरूर रखें 5 स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स, हॉलिडे ट्रिप बनेगी टेंशन फ्री
