Cherry Tomato Growing: घर पर गमले में चेरी टमाटर उगाने का आसान तरीका जानें। सही बीज, मिट्टी, धूप, पानी, खाद और देखभाल से चेरी टमाटर के पौधे में भरपूर फल कैसे लें, पढ़ें पूरी जानकारी।
अगर बालकनी या छत में छोटी जगह है और आप उसमें टमाटर उगना चाहते हैं, तो चेरी टमाटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होंगे। सही देखभाल के साथ पौधे में 60 से 80 दिनों में फल लगने शुरू हो जाएंगे। चेरी टमाटर का स्वाद खट्टा होता है और यह खाने को स्वादिष्ट बनाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कि घर में कम स्पेस में भी अगर टमाटर लगाना चाहते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन से स्टेप्स फॉलो करनी चाहिए।

अच्छी क्वालिटी के बीज
चेरी टमाटर लगाने के लिए आपको विशेष प्रकार के बीज की जरूरत पड़ेगी। आप किसी नर्सरी या गार्डन स्टोर से चेरी टमाटर के बीज आसानी से खरीद सकते हैं। पहले सीडलिंग ट्रे या छोटे गमले में बीज बोये। जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो आप इसे बड़े गमले में रीपॉट कर सकते हैं। करीब 12 से 15 इंच गहरा गमला चुनें और चेरी टोमाटो लगाएं। इसमें आपको 50% गार्डन सॉइल 30% कंपोस्ट और 20% रेत का इस्तेमाल करना होगा। गमले में पहले से ही ड्रेनेज होल जरूर बनाएं ताकि चेरी टमाटर का पौधा साड़े नहीं।
और पढ़ें: बिना मेहनत बंपर पैदावार, हर मौसम में उगाएं ये 5 तरह की लौकी
पर्याप्त धूप है जरूरी
6–8 घंटे सीधी धूप चेरी टमाटर को चाहिए होत है। चेरी टमाटर के पौधे को धूप जितनी अच्छी मिलेगी, उतना ही फल तेजी से ग्रो करेंगे।गर्मियों से लेकर सर्दियों के मौसम में चेरी टमाटर को आसानी से लगाया जा सकता है।
पौधे को सहारा दें
चेरी टमाटर का पौधे को लकड़ी या फिर स्टिक की जरूरत पड़ती है। सहारा देने से पौधे की शाखाएं टूटेंगे नहीं और न ही फल जमीन में आएंगे। पौधा बड़े होने पर गमले से सटाकर स्टिक लगा सकते हैं। जब मिट्टी सूखने लगे, तो उसमें नमी बनाए रखें और ज्यादा पानी देने से बचें। अगर पौधे में पीले पत्तियां दिखती हैं, तो उसे तुरंत प्रभाव हटाएं।
टोमेटो फ्रूट 60–80 दिनों में लगने शुरू हो जाते हैं।समय पर तुड़ाई करने से पौधे पर नए फूल भी आने लगेंगे नए फल भी बनेंगे।
और पढ़ें: मिर्च में चूसने वाले कीड़े क्यों लगते हैं? DIY Ideas से इसे कैसे बचाएं
