Raincoat Designs For Women: बारिश के मौसम में स्टाइल और कंफर्ट की तलाश है? देखें हर तरह के आउटफिट को क्लासिक टच देने वाली ट्रेंडी रेनकोट, जिन्हें पहनकर मानसून में भी आप फैशनेबल दिखेंगी।
मानसून का मौसम में स्टाइल के साथ बरकरार रखते हुए पानी से बचना बड़ा टास्क है। महिलाओं को समझ नहीं आता कि वह किस तरह अपना फैशन कंप्लीट करें। अगर आप भी इस सुहावने मौसम में सफेद रंग का रेनकोट पहनकर काम चलाती हैं तो क्यों न इसी में थोड़े रंग जोड़े जाएं। आजकल रेनकोट फैशन की नई स्टेटमेंट बन गया है। वाइब्रेंट कलर, खूबसूरत डिजाइन और पहनने का सलीका पूरा लुक बदल सकता है। यहां जानें फैशनेबल दिखने के टिप्स जो आपके स्टाइल को एलिवेट करेगा।
लेपर्ड प्रिंट रेनकोट
यह बहुत स्टाइलिश ट्रेंच स्टाइल रेनकोट है, जो लेपर्ड प्रिंट विद पिंक कलर में आता है। आप इसे एथनिक-वेस्टर्न हर तरह की ड्रेस पर पहन सकती हैं। इसे आप मैचिंग या कंट्रास्ट कलर शॉर्ट ड्रेस पर पहन सकती हैं। साथ में स्टाइलिश बूट कैरी करना न भूलें। विद हैंडबैग आपका लुक कंप्लीट करेगा।

पोल्का डॉट रेनकोट
यह डिजाइन विंटेज पोल्का डॉट पैटर्न और मॉडर्न क्लियर लुक का शानदार फ्यूजन हैं। साथ में हल्के रंग की झलक के साथ सपेद डॉट्स कूल और फंकी लगते हैं। यह मानसून वेदर में फ्रेश और यूथफुल लुक के लिए बेस्ट है। इसे वियर करने के लिए आप मोनोक्रोमैटिक अटायर पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना क्या पहनें? हर आउटफिट पर मैच करेंगी ये 5 मिनिमल ज्वेलरी
सॉलिड नियॉन हुडेड रेनकोट
यह पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट नियॉन पिंक शेड रेनकोट है जो बहुत क्लासी और वाइब्रेंट लुक देता है। इसमें सिर ढकने के लिए कैप भी दिए गए है। साथ ही यह अच्छी लंबाई में आता है जो बारिश में आपको पूरी सुरक्षा देगा। आप इसे शॉर्ट स्कर्ट-क्रॉप टॉप, गमबूट संग स्टाइल क्लासिक हसीना के कम तो नहीं लगेंगी।
ये भी पढ़ें- Malai Kaise Jamaye: फ्रिज में रखने से पहले करें ये काम, दूध पर जमेगी मोटी मलाई की लेयर
शॉर्ट एंड ट्रेंडी रेन जैकेट
यह रेनकोट मॉडर्न डिजाइन पर आता है, जो जैकेट स्टाइल पर है। आप इसे डेनिम शॉर्ट्स- हॉल्टर नेक टॉप्स संग पेयर कर ट्रेंडी डीवा लग सकती हैं।

लॉन्ग एंड स्टाइलिश रेन कोट
इस रेनकोट का डिजाइन घुटने तक या फिर उससे लंबा होता है, जो आपको हैवी रेन में भी फैशन संग सिक्योरिटी देगा। इसे हाई वेस्टड जींस और बूट्स संग पहनना ज्यादा बेस्ट है।
हुडेड फंक्शनल रेन पॉन्चो
बेसिक डिजाइन से हटकर ये रेन पॉन्चो फंक्शनल डिजाइन पर है। इसे आस कैजुअल जींस-टी शर्ट संग वियर स्टाइल स्टेटमेंट पा सकती हैं।
