MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • हर वक्त किचन से आती है कुकिंग स्मेल? ये 5 टिप्स बदल देंगी हवा का मूड

हर वक्त किचन से आती है कुकिंग स्मेल? ये 5 टिप्स बदल देंगी हवा का मूड

Cooking Smell Solution: किचन से आने वाली कुकिंग स्मेल से परेशान हैं? वेंटिलेशन, नींबू-सिरका क्लीनिंग, मसालों की खुशबू, रोजाना सफाई और नैचुरल पौधों जैसे 5 आसान हैक्स अपनाकर मिनटों में बदबू हटाएं और घर की हवा को बनाएं ताजा।

2 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : Jan 18 2026, 05:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : gemini

खाना बनाते वक्त किचन से मसालों, तले-भुने खाने या प्याज-लहसुन की तेज़ महक आना आम बात है, लेकिन जब यही स्मेल घंटों तक घर में बनी रहे तो परेशानी बढ़ जाती है। कई बार तो खाना बनने के बाद भी किचन और लिविंग एरिया में अजीब सी बदबू महसूस होती रहती है, जिससे घर का माहौल भारी लगने लगता है। अगर आपके घर में भी यही समस्या है, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ आसान घरेलू हैक्स अपनाकर आप किचन की बदबू को मिनटों में खत्म कर सकते हैं और घर की हवा को फिर से ताज़ा बना सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : gemini

खाना बनाते समय वेंटिलेशन का रखें खास ध्यान

कुकिंग के दौरान बदबू फैलने की सबसे बड़ी वजह सही वेंटिलेशन न होना है। खाना बनाते समय चिमनी या एग्जॉस्ट फैन जरूर चालू रखें। अगर चिमनी नहीं है, तो खिड़की और दरवाज़े खोल दें ताकि धुआं और स्मेल बाहर निकल सके। अच्छी हवा का फ्लो बदबू को जमा होने से रोकता है।

36
Image Credit : gemini

नींबू और सिरके से करें नैचुरल क्लीनिंग

नींबू और सिरका दोनों ही नेचुरल डिओडोराइज़र की तरह काम करते हैं। किचन प्लेटफॉर्म, गैस स्टोव और सिंक को नींबू के रस या सिरके वाले पानी से साफ करें। इससे तेल की चिकनाहट भी हटेगी और बदबू भी खत्म होगी। चाहें तो एक कटोरी सिरका किचन में कुछ देर के लिए रख सकते हैं, यह हवा की स्मेल सोख लेता है।

46
Image Credit : gemini

मसालों की महक हटाने के लिए उबालें ये चीजें

अगर तड़के या फ्राई की स्मेल बहुत तेज है, तो एक पैन में पानी डालकर उसमें दालचीनी, लौंग या तेजपत्ता उबाल दें। इनकी खुशबू किचन में फैलकर खाने की बदबू को न्यूट्रल कर देती है और घर में हल्की-सी फ्रेश खुशबू भर जाती है।

56
Image Credit : gemini

रोज़ाना सफाई और कचरे का सही निपटान

किचन में रखे गीले कचरे या जूठे बर्तनों से भी बदबू आती है। इसलिए रोज़ाना कचरा बाहर निकालें और सिंक में जमे फूड वेस्ट को साफ करें। रात को सोने से पहले किचन प्लेटफॉर्म और गैस को हल्के गरम पानी से पोंछना अच्छी आदत है।

66
Image Credit : gemini

खुशबूदार पौधों और नेचुरल फ्रेशनर का इस्तेमाल

किचन में पुदीना, तुलसी या लेमनग्रास जैसे पौधे रखने से भी बदबू कम होती है। ये न सिर्फ हवा को साफ रखते हैं बल्कि नैचुरल फ्रेशनर की तरह काम करते हैं। चाहें तो बेकिंग सोडा भी एक कटोरी में रख सकते हैं, यह स्मेल एब्जॉर्ब करता है।

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
खाना समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हरतालिका तीज के बाद दूध वाली चाय पिएं या नहीं? 24 घंटे निर्जला व्रत के बाद ऐसे करें पारण
Recommended image2
Rice Flour Modak: बिना फटे ही बन जाएंगे स्वादिष्ट मोदक, बस इस ट्रिक का करें इस्तेमाल
Recommended image3
Cooking Tips: खाने में नहीं आता रेस्टोरेंट जैसा स्वाद? तड़का लगाते वक्त न करें ये गलती
Recommended image4
पर्युषण पर्व में बिना दाल-चावल भिगोये बनाएं क्रिस्पी डोसा, मिनटों में होगा तैयार
Recommended image5
कृष्ण की छठी पर झटपट बनाएं ये 4 भोग, 30 मिनट में सज जाएगी पूरी थाली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved