MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Hanuman jayanti 2023: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन 8 चीजों का भोग, बनी रहेगी मारुति नंदन की कृपा

Hanuman jayanti 2023: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन 8 चीजों का भोग, बनी रहेगी मारुति नंदन की कृपा

फूड डेस्क : हनुमान जयंती का पावन त्योहार 6 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन अंजनी पुत्र हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। ऐसे में हम आपको बताते है 8 ऐसी चीजें जो आप हनुमानजी को अर्पित कर सकते हैं

2 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Apr 04 2023, 04:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : google

मोतीचूर के लड्डू

हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू बेहद पसंद है। कहते हैं अगर बजरंगबली को देसी घी से बने मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया जाता है, तो भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है।

28
Image Credit : google

बेसन के लड्डू

मारुति नंदन को बेसन के लड्डू भी बहुत पसंद होते हैं। मंगलवार और शनिवार के अलावा हनुमान जयंती के दिन भी बजरंगबली को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं कि बेसन के लड्डू चढ़ाने से भगवान अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं।

38
Image Credit : google

पान

जी हां, हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी को पान का भोग जरूर लगाया जाता है। कहते हैं कि पान का बीड़ा हनुमानजी को अर्पित करने से सारे दोष दूर होते हैं और मन ही हर कामना पूरी होती है।

48
Image Credit : google

इमरती

हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी को इमरती का भोग जरूर लगाएं। कहते हैं इमरती का भोग लगाने से हनुमान जी बहुत खुश होते हैं और भक्तों के जीवन से सारे भय को दूर कर देते हैं।

58
Image Credit : google

केसरी भात

केसर के मीठे चावल भी हनुमान जी को हनुमान जयंती के दिन अर्पित किए जाते हैं। कहते हैं कि केसर भात भोग में चढ़ाने से वह बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।

68
Image Credit : google

गुड़ की मीठी रोटी

हनुमान बजरंगबली को मीठी रोटी का भोग जरूर लगाएं। जिसमें गेहूं के आटा, गुड़, इलायची, नारियल का बूरा, घी आदि मिलाकर इसकी रोटी बनाकर मंगलवार और शनिवार के साथ ही हनुमान जयंती पर इसका भोग लगाने से मारुति नंदन प्रसन्न होते हैं।

78
Image Credit : google

गुड़ चना

शनिवार और मंगलवार के अलावा हनुमान जयंती के मौके पर भी हनुमान जी को गुड़ चना का भोग जरूर लगाया जाता है। कहते हैं इसका भोग लगाने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है और हनुमान जी अपने भक्तों के सारे दुख हर लेते हैं।

88
Image Credit : google

मीठी नुक्ती

बजरंगबली को मीठी बूंदी या मीठी नुक्ती का भोग भी हनुमान जयंती पर जरूर लगाया जाता है। बेसन से बनी और चाशनी में डूबी हुई बूंदी भगवान को बहुत पसंद आती हैं।

और पढ़ें- Hanuman Jayanti 2023: ये हैं हनुमानजी के 5 रूप, जानें किस मनोकामना के लिए कौन रूप की पूजा करें?

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
हनुमान जयंती

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Veg Breakfast Ideas: घर में है बुजुर्ग सास-ससुर तो नाश्ते में दें ये 5 पौष्टिक रेसिपी
Recommended image2
Gravy Recipe: बिना प्याज लहसुन की सब्जी लगती है पानी जैसी? ये 6 टिप्स बदल देंगी स्वाद और टेक्सचर
Recommended image3
Dinner Veg Ideas: वेज डिनर 5 आइडिया, जो इंडियन फैमिली के लिए परफेक्ट
Recommended image4
बच्चों को मिलेगा भर-भरकर प्रोटीन, लंच बॉक्स के लिए बना कर दें ये 5 हेल्दी चीला
Recommended image5
Morning Health Guide: सेहत के लिए सबसे खराब होते हैं ये 5 इंडियन ब्रेकफास्ट, भूलकर भी ना खाएं सुबह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved