Plants For Old People Health: क्या आपके घर में भी बुजुर्ग है और उनकी सेहत का ध्यान आप नेचुरली रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आप घर में लगाकर बुजुर्गों का ख्याल रख सकते हैं।

Senior Citizen Health Plants: कहते हैं घर की हवा जितनी शुद्ध होती है घर का माहौल भी उतना ही शुद्ध होता है। लोगों की सेहत के लिए भी ये पौधे बहुत जरूरी है। खासकर बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए घर में कुछ ऐसे पौधे घर में लगे होने चाहिए, जो हवा को शुद्ध करें, ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाएं, घर में पॉजिटिव माहौल बनाकर तनाव को कम करें और अच्छी नींद में मदद करें। आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे पौधों के बारे में जो घर में बेहतर ऑक्सीजन की सप्लाई करके हवा को शुद्ध करते हैं और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर ये पौधे बहुत फायदेमंद होते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरेका पाम

अरेका पाम फेफड़ों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि ये हवा में नमी को बनाए रखता है। साथ ही बुजुर्गों में आमतौर पर होने वाली सांस संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। आप अरेका पाम को बेडरूम में आसानी से लगा सकते हैं और केवल दो से तीन दिन में ही इसे पानी दें।

और पढ़ें- Office Table Small Plants: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! ऑफिस टेबल पर रखें 5 बेबी प्लांट

तुलसी

तुलसी का पौधा घर में जरूर लगा होना चाहिए। खासकर जब घर में बुजुर्ग है, तो उन्हें तुलसी के पत्तों की चाय बना कर देना चाहिए या तुलसी के पत्तों को ऐसे ही चबाकर खाना चाहिए। ये इम्यूनिटी को बढ़ाता है, सर्दी खांसी में राहत देता है। इतना ही नहीं तुलसी के पौधे रात में ऑक्सीजन रिलीज करते हैं, जिससे घर की हवा शुद्ध होती है।

नीम

अगर आपके घर में बड़ा आंगन है, तो आप नीम का पेड़ जरूर लगाए, क्योंकि नीम का पेड़ हवा में मौजूद बैक्टीरिया को कम करता है और वातावरण के AQI को भी कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करने से स्किन और एलर्जी को कम किया जा सकता है। साथ ही नीम की पत्तियों को उबालकर इसका पानी पीने से बुजुर्गों की सेहत दुरुस्त रहती है।

ये भी पढ़ें- Winter Fruit Plant: भर भर के सर्दियों में आएंगे फल, घर में लगाएं ये 6 पेड़ पौधे

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो रात में भी ऑक्सीजन देता है। ये नींद के लिए बहुत अच्छा होता है, इसलिए इसे बेडरूम में लगाना चाहिए। ये पौधा अस्थमा और सांस की दिक्कत वाले बुजुर्गों के लिए बेहतर होता है। इसे हफ्ते में केवल एक बार पानी देने की जरूरत होती है और ये कम धूप में भी आसानी से पनप जाता है।

मोगरा या चमेली

मोगरा या चमेली जैसे खुशबूदार फूलों को घर में लगाने से दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता और अच्छी नींद भी आती है, इसलिए बालकनी या घर के आंगन में मोगरा या चमेली का पेड़ जरूर लगाए और इसे रोज थोड़ा-थोड़ा पानी दें।