Colourful Leaf Plants For Indoor: अगर आप अपने घर को खूबसूरती के साथ ही ग्रीन और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो इन रंग बिरंगी पत्तियों वाले इनडोर प्लांट्स घर के अंदर लगा सकते हैं, जो बहुत ही लो मेंटेनेंस है और घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

Indoor Colourful Plants: आजकल घरों को एसथेटिक लुक देने के लिए लोग महंगे शोपीस की जगह फ्रेश फ्लावर या शो प्लांट लगाते हैं। खासकर रंग बिरंगी पत्तियों वाले प्लांट्स घरों में न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि फ्रेशनेस देते हैं। ये कम देखभाल के साथ घर की सजावट में चार चांद लगा देते हैं। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही पांच कलरफुल लीव्स प्लांट्स के बारे में और इन्हें लगाने का सही तरीका...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रोटन

क्रोटन हरे, पीले, लाल और ऑरेंज रंग की पत्तियों वाला खूबसूरत पौधा है, जिसे आप घर के अंदर आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए एक अच्छा ड्रेनेज वाला गमला और मिट्टी लें। हफ्ते में केवल 2 से 3 बार पानी दें और रोज हल्की सी धूप जरूर दिखाएं। इसे ठंडी हवा से बचाए, नहीं तो इसकी पत्तियां मुरझा जाती है।

कैलेडियम

कैलेडियम या एलीफेंट ईयर प्लांट हार्ट शेप की पत्तियों वाला पिंक और ग्रीन कलर का बहुत ही खूबसूरत प्लांट है, जिसे आप आसानी से अपने ड्राइंग रूम में लगा सकते हैं। इसे छायादार जगह में ही रखें, बीच-बीच में इसे धूप दिखाते रहे, आप चाहे तो इसे सेरेमिक पॉट में या फिर ट्यूबर में भी लगा सकते हैं।

और पढ़ें- 1 बार लगाएं और 25 साल फल खाएं, गमले में लगाएं ये महंगी चाइनीज फ्रूट

कोलियस प्लांट

कोलियस पर्पल, मैरून और ग्रीन कॉम्बिनेशन की खूबसूरत पत्तियों वाला प्लांट है, जिसे आप घर के अंदर या बाहर दोनों जगह लगा सकते हैं। इसकी कटिंग से आप ये प्लांट उगा सकते हैं। इसे हल्की धूप या इनडायरेक्ट लाइट में रखें और इसकी टॉप की कटिंग करते रहे, ताकि प्लांट घना हो।

एग्लोनिमा

एग्लोनिमा एक चाइनीज एवरग्रीन प्लांट है, जिसमें पिंक और रेड कलर की खूबसूरत सी पत्तियां होती है। ये एक इंडोर प्लांट है, जिसे हफ्ते में केवल एक से दो बार पानी देने की जरूरत होती है। इसे ठंडे टेंपरेचर में एसी वाली रूम में भी लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Plants Transplant Grafting: प्लांट ट्रांसप्लांट करने का सही टाइम क्या है? समझें ग्राफ्टिंग रूल्स

गोनिया रेक्स

गोनिया रेक्स सिल्वर, पर्पल और रेड डिजाइन वाली पत्तियों वाला प्लांट है। ये आसानी से घर के अंदर पनप जाता है, क्योंकि इसे डायरेक्ट धूप की जरूरत नहीं होती है और इसे हफ्ते में केवल एक बार पानी दिया जाता है। ज्यादा पानी देने से इसकी जड़ें सड़ सकती हैं।

ये सभी प्लांट न केवल घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, बल्कि लो मेंटेनेंस होते है और वास्तु के अनुसार भी ये प्लांट घर में शांति बनाए रखते हैं।