MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • 5 Fragrant Plants: गुलाब से ज्यादा महकदार 5 सफेद फूल, घर को नेचुरल परफ्यूम बना देंगे ये प्लांट

5 Fragrant Plants: गुलाब से ज्यादा महकदार 5 सफेद फूल, घर को नेचुरल परफ्यूम बना देंगे ये प्लांट

Fragrant White Flower Plants: क्या आप भी बालकनी, गार्डन या घर को खुशबूदार बनाना चाहते हैं, लेकिन घर में कांटेदार गुलाब नहीं लगाना चाहते, तो हम आपको बताते हैं गुलाब से ज्यादा खुशबू फैलाने वाले 5 पौधे, जिन्हें आप आसानी से घर में लगा सकते हैं...

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 04 2026, 01:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
रजनीगंधा
Image Credit : Getty

रजनीगंधा

रजनीगंधा एक बहुत ही मीठी और प्यारी खुशबू वाला प्लांट है, जो रात में खिलता है और रात में ही पूरे घर को महका देता है। इसका इस्तेमाल शादी ब्याह में डेकोरेशन या फिर गजरे में भी किया जाता है। इस पौधे को आप आसानी से घर पर लगा सकते हैं। इसके लिए अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में 2 से 3 इंच गहराई में बल्ब लगाएं या छोटे से पौधे से भी आप इसे उगा सकते हैं। दो से तीन महीने में ही इसमें फूल आ सकते हैं।

और पढ़ें- Hanging Basket Vegetable: छत बनेगी फार्म ! हैंगिंग बास्केट में लगाएं 6 सब्जियां

25
मोगरा
Image Credit : Getty

मोगरा

मोगरा या जैस्मिन भी बहुत ही खुशबूदार प्लांट होता है, जिसमें सफेद रंग के छोटे छोटे फूल आते हैं, जो आपके घर आंगन को खुशबू से भर देंगे। आप कटिंग या छोटे पौधे की मदद से इसे लगा सकते हैं। इसके लिए अच्छी धूप वाली जगह चुनें। हफ्ते में दो से तीन बार पानी दें और समय समय पर उसकी छटाई करते रहे। एक महीने के अंदर ही आपके पौधे में जैस्मिन के फ्लावर आने लगेंगे।

35
रातरानी
Image Credit : Getty

रातरानी

रातरानी या नाइट ब्लूमिंग जैस्मिन केवल रात में खिलता है, लेकिन उसकी खुशबू इतनी स्ट्रांग होती है कि इससे आसपास का पूरा एरिया महकदार हो सकता है। आप इसे गमले या जमीन दोनों जगह लगा सकते हैं। इसे हल्की धूप की जरूरत होती है और मिट्टी के साथ इसमें गोबर खाद जरूर मिलाएं। इसे ज्यादा पानी देने से बचें।

45
बेला
Image Credit : Getty

बेला

जिसे अरेबियन जैस्मिन भी कहते हैं। ये भी सफेद रंग का बहुत ही खूबसूरत फूल होता है। इसका इस्तेमाल डेकोरेशन के साथ पूजा में भी किया जाता है। इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। इस पौधे को लगाने के लिए आप छोटे गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में केवल 2 से 3 बार पानी दें और हर 20 से 25 दिन में जैविक खाद जरूर डालें।

55
चंपा
Image Credit : Getty

चंपा

चंपा भी बहुत खूबसूरत सफेद और पीले रंग के शेडेड फ्लावर होते हैं, जो सुंदर होने के साथ ही भीनी खुशबू पूरे घर आंगन में फैला सकते हैं। आप कटिंग से ये पेड़ आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए बड़ा गमला या फिर क्यारी में इसे लगाए, अच्छी धूप में इस पौधे को ग्रोथ मिलती है। ज्यादा पानी ना दें और कम से कम 4 से 6 घंटे की धूप में इसे रखें। 

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
गार्डनिंग न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hanging Basket Vegetable: छत बनेगी फार्म ! हैंगिंग बास्केट में लगाएं 6 सब्जियां
Recommended image2
Black Pepper Gardening: ₹2000 किलो वाली काली मिर्च घर में उगाएं! जानें गमले में काली मिर्च लगाने का आसान तरीका
Recommended image3
एक भी फूल नहीं झड़ेगा! नींबू के पौधे के लिए अपनाएं ये धांसू उपाय
Recommended image4
Ceramic Pot For Garden: कम बजट में घर को बनाएं स्टाइलिश, बालकनी-गार्डन के लिए 7 सिरेमिक पॉट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved