Home Indoor Plant : कम पानी में खिलेंगे 5 इनडोर फूल, घर बनाएं स्मार्ट
Indoor Flower Plants: घर में इनडोर प्लांट लगाने का चलन है। आप भी स्नैक, जेड और जेजे प्लांट लगाकर बोर हो चुके हैं। लिविंग रूम में लगाएं लो मेनेंट्स 5 इनडोर प्लांट जो खूबसूरत लगाने के साथ देखभाल में काफी ज्यादा आसान है।

लीविंग रूम के लिए पौधे
घरों को एस्थेटिक और खूबसूरत दिखाने के लिए Indoor Plant सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। स्नैक प्लांट से लेकर पीस लिली लगभग ज्यादातर घरों में होता है। ऐसे में कुछ अलग ट्राई करते हुए इस बार लगाएं फ्लावर प्लांट, जिनकी देखभाल करना बहुत ज्यादा आसान है। इतना ही नहीं, इन पौधों को ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आप इन्हें लीविंग रूम के अलावा घर की बालकनी में भी लगा सकते हैं।
रुक्मिणी पौधा
आम भाषा में इसे Ixora Plant के नाम भी जाता है। आप इसे छोटी से गमले में आराम से उगा सकते हैं। ये पौधे अंगूर के गुच्छे जैसे लाल फूल देता है। आप इसे सुबह की धूप दिखाने के बाद दिनभर इनडायरेक्ट सनलाइट में रखें। अगर ये प्लांट लगा रहे हैं तो मिट्टी अम्लीय चुनें। साथ ही रोज पानी दें।
लैंटाना पौधा
ये पौधा आसानी से किसी भी जगह उग जाता है। आप इसे गमले या ग्रो बैग में ला सकते हैं। ये प्लांट रंग-बिरंगे फूलों संग आता है, जो समय-समय पर रंग बदलता रहता है। ये फूल तितलियों के मनपसंदीदा होते हैं। हालांकि, पौधे को 8-9 घंटे की धूप जरूरी है।
ये भी पढ़ें- कहीं और नहीं होगा दीदार ! 5 दुर्लभ हिमालयन फ्लावर प्लांट
मॉस रोज प्लांट
Moss Rose Plant भले दिखने में छोटा है लेकिन फूल गजब के देता है। इस पौधे को 15 दिन में एक बार पानी देना काफी है। ये कम देखभाल और गरम तापमान में अच्छे से खिलेगा। आप इसे रेतीली मिट्टी में उगा सकते हैं। अगर लिविंग रूम को Aesthetic Home Decor वाली वाइब देनी है तो बिल्कुल परफेक्ट है।
ये भी पढ़ें- पौधों में फिटकरी डालने से क्या होता है? फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
डेजर्ट रोज
भारत के गर्म मौसम के हिसाब से लिविंग रूम को स्टाइलिश और कलरफुल बनाने के लिए डेजर्ट रोज पौधा भी लगाया जा सकता है। मोटे तने और रंग-बिरंगे फूल इसे खास बनाते हैं। खास बात है कि पौधे को हफ्ते में केवल 1 बार पानी की जरूरत होती है। डेजर्ट रोज लगा रहे हैं तो मिट्टी हमेशा कैक्टस वाली चुनें और हर रोज 5-6 घंटे की धूप दिखाएं।
सदाबहार का पौधा
इंग्लिश में इसे Vinca Plant कहा जाता है। सदाबहार जैसे नाम के साथ इसका काम भी कमाल है। आप इसे 45 डिग्री तापमान में भी आसानी से उगा सकते हैं। लिविंग रूम में खिड़की के पास रखें, जहां से 4-6 घंटे सीधी धूप मिले। मिट्टी सूखने पर ही पानी दें। इस पौधे में कीड़े नहीं लगते हैं और ये बिना किसी देखभाल के सालभर फूल देता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.