Wooden plant holder stand for indoor plants: वुडन प्लांट स्टैंड्स इंडोर प्लांट्स को स्टाइलिश और घर को क्लासी लुक देते हैं। 8 मॉडर्न डिजाइन स्टैंड, हर तरह के पॉट और स्पेस के लिए परफेक्ट हैं।

अगर आप अपने इनडोर प्लांट्स को और ज्यादा स्टाइलिश, मॉडर्न और होम-डेकोर फ्रेंडली लुक देना चाहते हैं, तो वुडन स्टैंड सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। लकड़ी का नैचुरल टेक्सचर, पॉट की ग्रीनरी को हाइलाइट करता है और घर के किसी भी कोने लिविंग रूम, बेडरूम, एंट्री स्पेस या बालकनी को तुरंत क्लासी और साफ-सुथरा लुक देता है। यहां आपके लिए 8 लेटेस्ट और मॉडर्न वुडन प्लांट स्टैंड डिज़ाइन दिए जा रहे हैं, जो हर साइज के पॉट और हर तरह के इनडोर प्लांट पर परफेक्ट लगते हैं।

क्लासिक X-फ्रेम वुडन प्लांट स्टैंड

इसका X शेप बेस बहुत स्टेबल रहता है और छोटे–मीडियम पॉट को यूनिक तरीके से ऊपर उठाकर दिखाता है। ये कमरे को मॉडर्न वाइब देता है। ये रबर प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली जैसे पौधों के लिए बेस्ट हैं। वुड स्टेन फिनिश इसे महंगा और प्रीमियम लुक देता है।

और पढ़ें -  मनी प्लांट दोगुनी तेजी से बढ़ेगा, अगर आप इस तरह देंगे पानी

मिनिमलिस्ट सिंपल लेग स्टैंड

चार स्ट्रेट लकड़ी के पैरों वाला यह प्लांट स्टैंड मिड-सेंचुरी मॉडर्न लुक देता है। ये हल्का, आसान और हर जगह सूट करने वाला डिजाइन है। बड़े गोल पॉट, फाइबर पॉट और सेट-ऑफ-2 पॉट्स के लिए परफेक्ट है। बेस्ट बात ये है कि छोटे कमरों में भी जगह नहीं घेरता है।

मल्टी-टियर 3–5 लेवल वुडन स्टैंड 

अगर आपके पास ज्यादा पॉट्स हैं, तो यह बेस्ट विकल्प है। एक ही स्टैंड में 3–5 पॉट सज जाते हैं। साथ ही कोनों को डेकोरेट करने के लिए शानदार आइडिया है। ये सक्युलेंट, छोटे इनडोर प्लांट और फ्लॉवरिंग प्लांट के लिए परफेक्ट है।

लैडर-स्टाइल वुडन स्टैंड

सीढ़ी जैसे डिजाइन वाला यह स्टैंड घर को मॉडर्न और बोहो दोनों फील देता है। ये हल्का और फोल्डेबल, आसानी से शिफ्ट हो जाता है। हर स्टेप पर एक–एक पॉट रखने से एक प्लांट वॉल लुक मिलता है। ये कम जगह में ज्यादा प्लांट फिट करने का स्मार्ट तरीका है।

और पढ़ें - किराना खर्च होगा आधा, गर्मियों में आसानी उगाएं ये 10 सब्जियां

राउंड टॉप वुडन स्टैंड डिजाइन

गोल प्लेटफॉर्म पर लकड़ी के पैर वाला यह डिजाइन ट्रेंड में है। इसपर गमला रखकर पॉट को ऊंचाई मिलती है और प्लांट ज्यादा अट्रैक्टिव दिखता है।छोटे कॉफी-टेबल कॉर्नर को सजाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसपर मॉनस्टेरा और स्पाइडर प्लांट जैसे हैंगिंग-स्टाइल प्लांट लगाएं।

जियोमेट्रिक कटआउट वुडन स्टैंड

इसमें लकड़ी को अलग-अलग शेप में काटकर मॉडर्न जियोमेट्रिक डिजाइन बनाया जाता है। ये आर्ट-डेको वाइब देता है। प्लांट को डिजाइन पीस की तरह हाइलाइट करता है। पॉट के साथ कोने का पूरा मूड बदल देता है।

स्क्वायर ब्लॉक वुडन स्टैंड

जिन्हें स्टर्डी और भारी डिजाइन पसंद है, उनके लिए यह परफेक्ट है। पूरा सॉलिड वुड ब्लॉक छोटा लेकिन बहुत प्रीमियम लगता है। ये छोटे कैक्टस, बोन्साई या एक सिंगल ब्यूटीफुल पॉट के लिए बेस्ट है। इससे कमरे में मिनिमल लेकिन लग्जरी लुक मिलता है।

रोटेटिंग वुडन प्लांट स्टैंड

यह सबसे मॉडर्न और फंक्शनल डिजाइन है। ये स्टैंड घूमता है, जिससे प्लांट को हर दिशा से धूप मिलती है। टेबलटॉप या विंडो-एरिया में रखने के लिए परफेक्ट है। इस पर के स्टैंड स्पेशल प्लांट को शोकेस करने के लिए शानदार है।