Baramasi Mango Growing Tips: बारहमासी आम को अन्य आम की किस्मों से अलग क्या बनाता है? बालकनी में बारहमासी आम उगाने के लिए कौन-कौन सी परिस्थितियां जरूरी होती हैं? बारहमासी आम की प्रमुख किस्में कौन-सी हैं और उनकी खासियत क्या है? 

गर्मी में आप की खुशबू हवाओं में फैल जाती है। फलों का राजा आम को खाना हर कोई पसंद करता है। लेकिन मार्केट में इस फल को पकाने के लिए खतरनाक केमिकल का भी इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। बेस्ट ऑप्शन है, इसे घर पर उगाया जाए। लेकिन ज्यादातर लोग सोचते हैं कि आम को घर पर उगाना मुश्किल है। लेकिन आप बालकनी या छत पर इसे लगाकर सिर्फ 9 से 12 महीने के अंदर ताजे और रसीले आम खा सकते हैं। यह संभव है बारहमासी (Baramasi) आम की खास किस्मों की वजह से। यह एक ऐसी विशेष किस्म है जो साल में एक बार नहीं, बल्कि कई बार फल देती है और कम जगह में भी आसानी से उगाई जा सकती है। आइए बताते हैं इस आम के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारहमासी आम क्या है?

बारहमासी के शब्द का मतलब है पूरा साल। बारा मतलब 12 और मासी मतलब महीने। इसका मतलब यह आम पूरे साल फल देने की क्षमता रखता है। यह सामान्य आम के पेड़ की तरह 4-5 साल नहीं लेता, बल्कि ग्राफ्टेड पौधा 9-12 महीनों में ही फल देना शुरू कर सकता है।

बालकनी और छोटे घरों के लिए परफेक्ट क्यों है?

बारहमासी आम की खास बात यह है कि यह बहुत बड़ा पेड़ नहीं बनता। यह ग्राफ्टेड और कॉम्पैक्ट (छोटा) होता है। गमले में आसानी से उगाया जा सकता है बालकनी, छत और छोटे गार्डन के लिए बिल्कुल सही है। कम जगह में भी फल देता है

स्वाद और खासियत

बारहमासी आम स्वाद में बेहद मीठा, रसीला और फाइबर-फ्री होता है। बिना रेशे वाला टेक्सचर और जूस वाला होता है। यह हल्का मीठा और फ्रूटी स्वाद वाला होता है। 

और पढ़ें: Flower Vine Shaping Tips: बेलदार पौधों को शेप देने के अमेजिंग आइडिया, गार्डन+बालकनी के लिए देखें ट्रेंडी डिजाइन

घर में उगाई जाने वाली लोकप्रिय किस्में

काटीमोन (Katimon)

  • थाईलैंड की लोकप्रिय किस्म
  • छोटे गमले में आसानी से उगता है
  • दिसंबर से फरवरी में फूल और मार्च से सितंबर तक फल

हांग सियांग (Red Dragon)

  • लाल रंग के आकर्षक आम
  • देखने में बहुत सुंदर और प्रीमियम लुक

 सदाबहार (Sadabahar)

  • भारतीय देसी किस्म
  • कीटों के प्रति अधिक मजबूत
  • बालकनी गार्डनिंग के लिए बहुत अच्छा विकल्प

सही बढ़ने की परिस्थितियां

  • बारहमासी आम को अच्छे से उगाने के लिए कुछ जरूरी बातें-
  • धूप: रोजाना 5–7 घंटे धूप जरूरी
  • तापमान: 20°C से 38°C सबसे अच्छा
  • मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी
  • देखभाल: ज्यादा पानी से बचें, लेकिन मिट्टी नम रखें
  • सर्दी में ठंड से सुरक्षा दें

और पढ़ें: गुलाबी पत्तियों वाले 5 शानदार पौधे, कम देखभाल में सजाएंगे घर