Pink Leaf Plants For Home: कौन से पौधे हैं जिनकी पत्तियां गुलाबी रंग की होती है? घर को लग्जरी लुक देने के लिए कौन से प्लांट बेस्ट रहते हैं? घर सजाने के लिए कौन से पौधे चुनें?

घर की सुंदरता पौधों से होती है। आजकल तो फूलों से ज्यादा पत्तेदार पौधों की डिमांड हैं जो आशियाने को ब्यूटीफुल बनाने के साथ ज्यादा मेहनत भी नहीं मांगते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि घर सबसे अलग और वाइब्रेंट दिखे तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए गुलाबी पत्तियों वाले पौधों की लिस्ट, इन्हें आप इनडोर नहीं बल्कि घर के बाहर, टेरिस या फिर बालकनी कहीं पर भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पिंक प्रिंसेस फिलोडेड्रोन

यह पौधा केवल भारत नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मौसम कोई भी पिंक प्रिंसेस की डिमांड हमेशा हाई रहती है। इसकी गहरे रंग-पिंक पत्तियां किसी पेटिंग से कम नहीं लगती है। अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो इसे चुनें। ये कम पानी और जगह में उगने वाला प्लांट है।

2. एग्लाओनेमा रेड वैलेंटाइन

यदि आप गार्नडिंग के नए खिलाड़ी हैं और ऐसा पौधा चाह रहे हैं जिसे लगाने के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े तो रेड वैलेंटाइन बढ़िया रहेगा। यह प्लांट प्राकृतिक तौर पर गुलाबी रंग की पत्तियों संग आता है, जिसकी चमक लंबे वक्त तक बनी रहती है। इसे आप कम रोशनी वाली जगह पर भी रख सकती हैं। यह कम पानी और देखभाल में भी खिलता है।

3. सिंघोनियम नियॉन रोबस्टा प्लांट

आजकल सिंघोनियम प्लांट की डिमांड बढ़ गई है, जिसकी एरो शेप पत्तियां लोगों को खूब भाती है। अगर आप भी प्लांट से घर सजाने के आइडिया में विश्वास रखती हैं तो इसे जरूर खरीदें। इस पौधे की खासियत है कि ये बहुत तेजी से बढ़ता है और बिना ज्यादा मेहनत के पानी में आसानी से प्रोपेगेट किया जा सकता है। आप इसे ऑफिस और घर दोनों के लिए चुन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- गुड़हल की पत्तियां पीली क्यों होती हैं? कारण और बचाने के 5 तरीके

4. कैलेडियम पिंक ब्यूटी

इस पौधे की खासियत बड़े और दिल आकार वाली गुलाबी पत्तियां हैं, जो बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। यह पौधा कम समय में शानदार तरीके से उगता है। साथ ही घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है। अगर स्नैक प्लांट, मनी प्लांट से हटकर कुछ लगाना चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें- Ladder Gardening Home DIY: 2 फीट जगह में मिनी गार्डन, सीढ़ी से करें स्मार्ट प्लांटिंग

5. फिटोनिया पिंक एंजल प्लांट

अगर आप सेंटर टेबल या सोफा साइड टेबल के लिए पौधा तलाश रही हैं तो एंजल प्लांट को विकल्प बना सकती हैं। यह छोटे किस्म का पौधा होता है, जिसे किसी भी जगह आसानी से रखा जा सकता है। इसकी हरी पत्तियों पर गुलाबी रंग की कोटिंग आर्टिस्टिक लुक देती है।