Trending Indoor & Outdoor Plants 2025: इस साल घर के लिए सबसे ट्रेंडी इनडोर और आउटडोर प्लांट्स देखें, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। ये आशियाने को स्टाइलिश और फॉर्मल दिखाने के साथ हवा शुद्ध करने और कई सारे हेल्थ बेनिफिट भी देते हैं।

Indoor & Outdoor Plants for home: 2025 समाप्त होने की ओर है। इस साल खाने में सबसे ज्यादा पसंद किया गया, कौन सी चीजें गूगल पर सर्च हुईं और कौन बना इस साल का बादशाह जैसे स्टोरी सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब बात होम डेकोर की आई तो लोगों ने किन इनडोर और आउटडोर प्लांट्स को पहली पसंद आया है, यदि नहीं तो चलिए हम बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2025 में छाएं ये इनडोर प्लांट

स्नैक प्लांट

इस साल भारतीय घरों में स्नैक प्लांट को खूब पसंद किया गया। एक तो ये स्टाइलिश लगता है, और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है। गर्मी-सर्दी में बिना 10-12 दिन में एक बार पानी देने से ये अच्छे से बढ़ता है। साथ ही एयर प्यूरीफिकेशन के लिए ये अच्छा माना जाता है।

पीस लिली

गर्मियों में पीस लिली को खूब पसंद किया गया है, ये पौधा खूबसूरती और सफेद फूल देता है। ह्यूमिड सिटीज, जैसे मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों मेंन इसकी डिमांड ज्यादा रही।

ये भी पढ़ें- घर के अंदर लगाएं ये 7 बेल प्लांट, सुंदरता भी बढ़ेगी और सेहत भी रहेगी हमेशा टॉप

जीजी प्लांट

लो लाइट में उगने वाला जीजी प्लांट भी लोगों को खूब पसंद आया है। वैसे तो ये पौधा फूल नहीं देता है लेकिन इसकी लंबी हरी पत्तियों ने ध्यान खींचा। जिनके पास पौधों की देखभाल की का समय नहीं है वो इसे विकल्प बना सकते हैं।

पोनीटेल पाम

ये पौधा थोड़ा सा अलग और यूनिक है। इसकी पत्तियां दिखने में बिल्कुल कर्ल पोनीटेल की तरह लगती हैं। साथ ही उगाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं पड़ती है। ये इनडोर-आउटडोर कहीं भी लगाया जा सकता है, जिस कारण 2025 में इसकी डिमांड भी खूब रही।

मनी प्लांट

आखिर में मनी प्लांट का नाम आता है। साल कोई भी ये हमेशा ट्रेंड में रहता है। आप इसे मिट्टी-पानी, दोनों में कहीं भी आसानी से उगा सकते हैं। बेल की तरह ये बढ़ने वाला ये पौधा घर को सुंदरता देने के साथ हवा भी साफ करता है।

2025 में पसंद किए गए आउटडोर प्लांट

बोगनवेलिया का पौधा

2025 के गर्मियों में गुलाबी फूल देने वाला बोगनवेलिया प्लांट पसंद किया गया। यहां पर सफेद-नारंगी और बैंगनी रंग भी मिल जाते हैं। इसे लगाना बहुत आसान है। राजस्थान, दिल्ली की गर्मी में भी ये अच्छे से खिलता है।

गुड़हल

घरों के बाहर गुड़हल का पौधा न हो ये तो ही पॉसिबल नहीं है। भारत में भी आउटडोर पौधों के लिए हिबिस्कस प्लांट पसंद करते हैं। इसे ज्यादातर धूप-बालकनी में आसानी ले लगा सकते हैं।

गेंदा

भारतीय घरों में गेंदा बहुत पसंद किया जाता है। इसे गमले से लेकर कहीं भी आसानी से लगाया जा सकता है। आप पीले-नारंगी और लाल रंग में चुनें।

अरेका पाम

टेरेस गार्डन में फूलों से हटकर एस्थेटिक लुक के लिए अरेका पाम बहुत खिलता है। ये जगह को ठंडा रखने के साथ हरा-भरा लगता है। इनकी पत्तियां काफी लंबी होती है, जो हल्की धूप और थोड़े से पानी में पनप जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kitchen Garden Ideas: किचन गार्डन कैसे और कहां से शुरू करें?

एलोवेरा

2025 में टॉप फेवरेट प्लांट में एलोवेरा का नाम भी शुमार है। इसे धूप पसंद होती है, स्वास्थ्य और स्किन केयर लाभ देने के साथ सजावट के लिए भी सुंदर लगता है।