Best Pesticides for Roses: गुलाब के पौधों में माइट्स की पहचान कैसे करें और बचाव करें? माइट्स हटाने के लिए कौन-सा पेस्टीसाइड सबसे असरदार है? क्या नीम ऑयल गुलाब के पौधों से माइट्स हटाने में मदद करता है?
गुलाब के पौधे की गहरी रंग की पत्तियां कई बार पीली पड़ने लगती है। ऐसा अक्सर माइट्स के कारण होता है। माइट्स बेहद छोटे कीट होते हैं, जो पत्तियों का रस चूस कर पूरे पौधे को कमजोर बना देते हैं। इस कारण से धीरे-धीरे पौधा भी सूख जाता है। अगर इनमें गुलाब का फूल उग भी आए, तो यह बहुत छोटे या फिर हल्के रंग के कम पंखुड़ी वाले होते हैं। अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए, तो पूरा पौधा खराब हो सकता है। कि गुलाब के पौधे को माइट्स से बचाने के लिए जानिए कौन से पेस्टिसाइड्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम का तेल
आप गुलाब के पौधे में नीम का तेल पेस्टिसाइड्स के रूप में इस्तेमाल करें। 1 लीटर पानी में 5 ml नीम ऑयल मिलाएं। इस तरह से लिक्विड पेस्टीसाइड तैयार करें। अब इसे स्प्रे बोतव में भरें और सप्ताह में एक से दो बार पौधे में छिड़काव करें। ऐसा करने पर पौधे के कीट हट जाएंगे।
गुलाब में डालें इंसेक्टिसाइडल सोप
गुलाब के पौधे से कीट हटाने हैं, तो आप एक विशेष प्रकार का साबुन के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नर्सरी से इंसेक्टिसाइडल सोप खरीदना होगा और पानी के साथ घोल तैयार करना होगा। पत्तियों के निचले हिस्से में अच्छी तरीके से स्प्रे करें और हर 5 से दिन में प्रक्रिया को दोहराएं।सुबह या शाम के समय पौधे पर स्प्रे करना अच्छा रहेगा।
एक्सोडस प्लांट प्रोटेक्टर
2 एमएल एक्सोडस पेस्टीसाइड्स को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें। आपको अमेजन से लेकर नर्सरी तक में ये पेस्टीसाइड आसानी से मिल जाएगा। इसे हफ्ते में एक से 2 बार पौधे में स्प्रे करें।
अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट
अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट को गुलाब के पौधे में पेस्टीसाइड की तरह यूज कर सकते हैं। 10 एमएल पेस्ट को एक लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार करें। इसका स्प्रे गुलाब के पौधों में करने से माइट्स हट जाती हैं।
और पढ़ें: गार्डन में बढ़ानी है पक्षियों और तितलियों की रौनक? अपनाएं ये आसान उपाय
