Small Broken Pot Garden Ideas: टूटे गमलों को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल करें। इनसे मिनी फेयरी गार्डन, मल्टी-लेवल प्लांटर या वर्टिकल वॉल डेकोर बनाएं। इनके टुकड़ों का उपयोग नए गमलों में ड्रेनेज या मिट्टी में मल्चिंग के लिए भी किया जा सकता है।
घर में पुराना या टूटा हुआ गमला मिलते ही हम उसे फेंक देते हैं, जबकि वही गमला बेहद खूबसूरत होम डेकोर प्लांटर (Home Décor Planter) बन सकता है। आजकल Eco-Friendly Gardening और DIY क्राफ्ट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में ब्रोकन पॉट को रीयूज करना न सिर्फ स्मार्ट आइडिया है बल्कि बजट-फ्रेंडली भी है। यहां जानिए टूटा गमला फेंकने की बजाय उसे दोबारा इस्तेमाल करने के 5 सबसे शानदार और काम के तरीके, जिनसे आप नए पौधे भी लगा सकते हैं और गार्डन को एक नया लुक भी दे सकते हैं।
ब्रोकन पॉट गार्डन से मिनी फेयरी वर्ल्ड बनाएं
टूटा हुआ गमला मिनी फेयरी गार्डन बनाने के लिए परफेक्ट होता है। टूटे हिस्सों को सीढ़ियों या लेयर्स की तरह सेट करें। बीच में जेड, कैक्टस या सक्युलेंट लगा दें। छोटे पत्थर, मिनी हाउस और डेकोर एलिमेंट्स से सजाएं। ये छोटे-छोटे लेवल आपके गार्डन को स्टोरीबुक लुक देते हैं। इसे टेबल, बालकनी या विंडो कॉर्नर पर रखा जा सकता है।
और पढ़ें - लो मेंटेनेंस इंडोर प्लांट्स, बिना झंझट घर सजाएं
डिफरेंट लेवल प्लांटर में कई प्लांट
जिन गमलों का किनारा टूटा हो, उन्हें मल्टी-लेवल प्लांटर में बदला जा सकता है। बस गमले में मिट्टी को तीन या चार लेवल में सेट करें और हर लेवल में अलग छोटा पौधा लगाएं। इसमें क्रासुला, पुदीना, एलोवेरा, स्नेक प्लांट बेबी, पीस लिली कटिंग लगाएं। यह तरीका खासकर छोटे स्पेस वाले घरों में बहुत काम आता है।

वर्टिकल वॉल प्लांटर दीवार सजाने का नया तरीका
अगर आपका गमला बीच से टूटा है, तो उसे वर्टिकल वॉल डेकोर में बदल सकते हैं। पीछे की तरफ एक हुक लगा दें। मिट्टी भरकर मनी प्लांट, पोथोस, इंच-प्लांट या स्पाइडर प्लांट लगा दें। इसे बालकनी की दीवार या मैन दरवाजे के पास टांगें। ये DIY वॉल प्लांटर घर को इंस्टेंट ग्रीन और एस्थेटिक बना देते हैं।
और पढ़ें - जनवरी फरवरी में लगाएं डहेलिया से धनिया तक, रोशन रहेगा बगीचा
किचन के लिए बेस्ट हर्ब गार्डन स्टैंड
टूटे टेराकोटा पॉट में छोटे-छोटे हर्ब्स लगाएं। इसमें आप तुलसी, धनिया, पुदीना, ओरेगानो और अजवाइन का पौधा लगाएं। इन्हें अपने किचन विंडो में रखें। टूटे पॉट का लुक रस्टिक होता है, जो हर्ब्स के साथ और भी सुंदर दिखता है।
ड्रेनेज सपोर्ट या सोइल मल्च से मिट्टी को मजबूत बनाएं
टूटा पॉट सिर्फ प्लांटर ही नहीं बनता, बल्कि उसके टुकड़ों को बड़े गमलों के नीचे ड्रेनेज लेयर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी में ऊपर मल्चिंग के लिए फैलाएं, इससे पानी जल्दी नहीं सूखता है। गार्डन बेड में बॉर्डर की तरह इस्तेमाल करें। यह तरीका कचरा भी कम करता है और पौधों को हेल्दी भी बनाता है।
